फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of the gynaecology wing has begun at Mundlana CHC; patients will no longer need to travel to the city for deliveries.

Sonipat News: मुंडलाना सीएचसी में गायनी विंग का निर्माण शुरू, प्रसव के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर

Mon, 17 Aug 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Construction of the gynaecology wing has begun at Mundlana CHC; patients will no longer need to travel to the city for deliveries.
फोटो - मुंडलाना सीएचसी भवन में निर्माणाधीन गायनी विंग। संवाद
गोहाना। ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए शहर या निजी अस्पतालों का चक्कर काटने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने मुंडलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में अलग गायनी भवन का निर्माण शुरू कर दिया है। भवन तैयार होने के बाद यहां प्रसव से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे आसपास के गांवों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही प्रसव और संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

मुंडलाना में ग्रामीण मरीजों को चिकित्सा और महिलाओं को डिलीवरी की सुविधा देने के लिए पहले पीएचसी बनाई गई थी। इसे बाद में सीएचसी का दर्जा दिया गया, लेकिन इसके बाद भवन का विस्तार नहीं हुआ। पर्याप्त जगह और सुविधाएं नहीं होने के कारण मरीजों को बेहतर उपचार के लिए शहर या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं को भी दूर के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। नए गायनी विंग से यह सुविधा मुंडलाना सीएचसी में ही उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

सीएचसी में हर माह 8 से 10 महिलाओं की डिलीवरी
वर्तमान में सीमित सुविधाओं के कारण मुंडलाना सीएचसी में हर महीने औसतन 8 से 10 महिलाओं की ही डिलीवरी हो पाती है। सीएचसी में डिलीवरी के लिए स्थायी डॉक्टर भी नहीं है। विशेषज्ञ सेवाओं या बेहतर सुविधाओं की जरूरत होने पर महिलाओं को शहर या निजी अस्पतालों में रेफर किया जाता है। नए भवन में गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव पूर्व देखभाल और डिलीवरी से संबंधित सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे प्रसव सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा और डिलीवरी की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द तैयार होगा गायनी भवन
सीएचसी परिसर में गायनी भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भवन का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मुंडलाना सीएचसी में ही डिलीवरी संबंधी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

मुंडलाना सीएचसी में अलग गायनी विंग तैयार की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी संबंधी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। भवन का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
डॉ दिनेश छिल्लर, एसएमओ, सीएचसी, मुंडलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed