{"_id":"6a4567f489a4fc5b2206ba5e","slug":"construction-of-the-broken-culvert-on-datouli-bega-road-is-in-full-swing-devendra-kadian-inspected-it-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156306-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दतौली-बेगा रोड की टूटी पुलिया का निर्माण तेज, देवेंद्र कादियान ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दतौली-बेगा रोड की टूटी पुलिया का निर्माण तेज, देवेंद्र कादियान ने लिया जायजा
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के दातौली-बेगा रोड पर क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे विधा
- फोटो : 1
गन्नौर। दातौली-बेगा रोड पर क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने निर्माण स्थल का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर पुलिया का निर्माण निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
दतौली-बेगा मार्ग की यह पुलिया लंबे समय से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के कारण जर्जर हो गई थी। हाल ही में पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया था। पुलिया बंद होने के कारण दतौली, बेगा, घसौली समेत आसपास के गांवों के लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
किसानों, विद्यार्थियों, मजदूरों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मिंटा, हरबीर गोस्वामी, अरुण और संजय ने बताया कि पुलिया टूटने से रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हो रही है। कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिया का निर्माण तेजी चल रहा है। 10 से 15 दिन में पुलिया तैयार कर यातायात के लिए खोल दी जाएगी। इससे आसपास के गांवों के लोगों की आवाजाही फिर से सामान्य हो जाएगी। - अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग