फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of ROB remained incomplete on Agwanpur Road for one year, stuck.

Sonipat News: अगवानपुर रोड पर एक वर्ष से अधूरा पड़ा आरओबी का निर्माण अटका

Thu, 05 Jun 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Construction of ROB remained incomplete on Agwanpur Road for one year, stuck.
फोटो 25- सोनीपत के गन्नौर के अगवानपुर रोड पर करीब एक वर्ष से अधूरा पड़ा आरओबी के साथ सर्विस रोड
गन्नौर। अगवानपुर रोड पर करीब एक वर्ष से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) व सर्विस रोड का निर्माण अधर में लटका है। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) की ओर से गन्नौर के अगवानपुर रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण भी किया जा रहा है, लेकिन निर्माण अधर में लटकने के कारण वाहन चालकों को कच्चे मार्गों से गुजरना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासी नरेश कुमार, प्रमोद, अरविंद, अखिल, अमित व रामकुंवार ने बताया कि खस्ताहाल सर्विस रोड के कारण दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन में संतुलन बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं ओवरब्रिज से बाहर निकले लोहे के सरिए हादसे को न्योता दे रहे हैं। इस रोड से अगवानपुर, पांची, पुरखास, भोगीपुर, उदेशीपुर गांव आपस में जुड़े हैं।
निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते कई बार वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। बारिश के कारण खस्ताहाल रोड पर कीचड़ होने से आवागमन रुक जाता है, लेकिन संबंधित अधिकारी कार्य पूर्ण करवाने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग की, कि जब तक ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक अगवानपुर रोड के साथ लगते सर्विस रोड का निर्माण पूरा करवाया जाए, ताकि हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed