फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of PHC building will start soon in Olympian's village, Rs 3.58 crore allocated

Sonipat News: ओलंपियन के गांव में जल्द शुरू होगा पीएचसी के भवन का निर्माण, 3.58 करोड़ आवंटित किया

Sun, 12 Jan 2025 06:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Jan 2025 06:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of PHC building will start soon in Olympian's village, Rs 3.58 crore allocated
सोनीपत। ओलंपियन रवि दहिया के गांव नाहरी में जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 3.58 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित कर दिया है। भवन का निर्माण गांव की पंचायत जमीन पर किया जाएगा। इससे नाहरी व आसपास के गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। शनिवार को नाहरी गांव के सैकड़ों लोगों ने विधायक निवास पहुंचकर उनका धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन

वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरवरी 2022 से चौपाल में चल रहा है। टोक्यो में हुए ओलंपिक के दौरान पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक जीता था। इसके बाद गांव नाहरी में 18 अगस्त 2021 को पहलवान रवि दहिया के स्वागत के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया था, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे थे। उस समय उन्होंने गांव में लोगों को बेहतर उपचार मुहैया करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री घोषणा को पूरा करते हुए 27 फरवरी, 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला था।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांव में जितने भी विकास कार्य है हैं वह सभी जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह गांव के विकास कार्यों को लेकर जो भी समस्याएं हैं उन्हें बताएं ताकि उनका स्थानीय व मुख्यालय स्तर पर समाधान करवाया जा सके। इस दौरान सरपंच वर्षा रानी, पदम सिंह दहिया, राहुल दहिया, प्रीतम, कुलदीप ठेकेदार, मास्टर बलजीत, नीरज नाहरी, जगबीर, जयप्रकाश दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed