फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of changing room started, Astroturf will also be repaired

Sonipat News: चेंजिंग रूम का निर्माण शुरू, एस्ट्रोटर्फ की भी होगी मरम्मत

Fri, 09 Feb 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of changing room started, Astroturf will also be repaired
सोनीपत। सेक्टर-4 स्थित हॉकी मैदान पर अब खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सकेंगी। यहां महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हॉकी मैदान पर उखड़े एस्ट्रोटर्फ की मरम्मत के साथ ही टूटी जालियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। ये कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि खिलाड़ी जल्द इस मैदान पर बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन

सोनीपत के हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर जिले का नाम विश्व पटल पर चमकाया है। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक लाकर जिले को खेल जिला होने का गौरव हासिल करवाया है। इसके बाद भी हॉकी खेल के अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं नहीं थीं। सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम में बदहाल एस्ट्राेटर्फ की मरम्मत के साथ ही सुविधाएं बढ़ाने की लंबे समय से मांग उठ रही थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अब जिला प्रशासन की पहल पर मैदान की दशा सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। जल्द ही मैदान पर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को यह मिलेंगी सुविधाएं

नगर निगम की ओर से हॉकी मैदान पर व्यवस्था सुधारने के लिए 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। इसके अलावा दो गोल पोस्ट लगाई जाएंगी, टूटी पड़ी जालियों को दुरुस्त करवाया जाएगा। शरारती तत्वों ने कई स्थानों पर एस्ट्रोटर्फ को काट दिया है तो कई जगह यह उखड़ा हुआ है। इसकी मरम्मत करवाई जाएगी। डी एरिया की भी मरम्मत होगी। मैदान पर छह वाटर गन भी लगाई जाएंगी। पानी की खराब मोटर को भी दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेंजिंग रूम नहीं होने से आती थी परेशानी
हॉकी मैदान पर अभ्यास करने के लिए आने वाली महिला खिलाड़ियों को हॉकी मैदान पर आकर खेल पोशाक बदलती करनी पड़ती थी। चेंजिंग रूम नहीं होने के कारण महिला खिलाड़ियों को परेशानी होती थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए मैदान पर ही महिला खिलाड़ियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण कार्य शुरू करवाया है।

वर्जन

सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम में हॉकी मैदान को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सुधार कार्य पर करीब 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे चेंजिंग रूम, दो गोल पोस्ट, टूटी जालियों व उखड़े एस्ट्रोटर्फ की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके साथ ही छह वाटर गन भी लगाई जाएंगी। मैदान पर जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर कर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।-देवेंद्र दहिया, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed