{"_id":"64390148e40a2b4c4c06cc96","slug":"constitution-save-rally-of-congress-in-sonipat-former-cm-bhupinder-hooda-will-show-his-strength-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, पूर्व सीएम ने कहा-सरकार समाज और गरीब विरोधी, एक साथ लड़ना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, पूर्व सीएम ने कहा-सरकार समाज और गरीब विरोधी, एक साथ लड़ना होगा
Fri, 14 Apr 2023 04:31 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 14 Apr 2023 04:31 PM IST
सार
सोनीपत में कांग्रेस की महारैली में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संविधान के कारण ही अमीर और गरीब को एक वोट का अधिकार है। जिससे सभी मिलकर देश की सरकार चुनते हैं।
विज्ञापन
रैली में महिलाओं में दिखा जोश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि संविधान से ही देश को एकजुट रखा जा सकता है। संविधान कायम रहेगा तो देश रहेगा। अगर संविधान नहीं रहा तो देश भी नहीं बचेगा। वर्तमान में कुछ लोग संविधान को कमजोर करना चाहते हैं, जिसके खिलाफ सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। वह सोनीपत के सेक्टर-23 में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती पर आयोजित जय भारत सत्याग्रह और संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
संविधान बचाओ रैली में भाजपा पर गरजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के कारण ही अमीर और गरीब को एक वोट का अधिकार है। जिससे सभी मिलकर देश की सरकार चुनते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता महज 24 घंटे में रद्द कर दी गई। यह फैसला न्याय पूर्ण नहीं था। देश में बोलने की आज़ादी को दबाया जा रहा है। राहुल गांधी के साथ पूरा देश खड़ा है। उनकी आवाज़ को दबाने नहीं देंगे।
विज्ञापन
आंबेडकर की 132वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित
उन्होंने कहा कि उनके मन में एक टीस है कि उन्होंने वर्ष 2014 में जिस प्रदेश को प्रति व्यक्ति आय में नंबर 1 छोड़ा था वह आज बेरोजगारी, अपराध में नंबर-1 हो गया। प्रदेश सरकार ने 30 लाख अनुसूचित जाति के बच्चों का वजीफा भी बंद किया। प्रदेश को कर्ज में डूबा दिया है। आज कर्ज चार लाख करोड़ हो चुका है। प्रदेश सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया। ना अस्पताल में चिकित्सक है और न ही स्कूलों में शिक्षक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही ई-टेंडरिंग को रद्द करेंगे। साथ ही कहा कि जरूरतमंद परिवारों को प्लॉट के साथ ही दो कमरे व रसोई और शौचालय भी बनाकर देंगे। बुजुर्ग पेंशन को छह हजार किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा समाज विरोधी और गरीब विरोधी
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जितनी चर्चा करें कम है। शिक्षा के बलबूते बाबा साहब ने विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई। न्यूनतम मजदूरी का कानून लाने वाले बाबा साहब थे। बाबा साहब ने महिलाओं के लिए छुट्टियों का अधिकार दिया था। संविधान में सभी को समान अधिकार देने का काम किया था। भाजपा समाज विरोधी और गरीब विरोधी है।
विचारों के आधार बनाकर कांग्रेस वर्ष 2024 चुनाव की ताल ठोंकेगी
गरीब समाज को शिक्षा से वंचित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में संविधान की रचना हुई। भीमराव आंबेडकर जयंती और उनके विचारों के आधार बनाकर कांग्रेस वर्ष 2024 चुनाव की ताल ठोंकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की बात उठाने वालों की आवाज को बंद कर देती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के तीन तरफ हरियाणा है और लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे। प्रदेश सरकार से हर वर्ग पूरी तरह से दुखी है।