{"_id":"6817c4c07970f2e7b10c0e13","slug":"congresss-constitution-bachao-andolan-will-start-from-sonipat-on-7th-in-haryana-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136181-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरियाणा में 7 को सोनीपत से शुरू होगा कांग्रेस का संविधान बचाओ आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरियाणा में 7 को सोनीपत से शुरू होगा कांग्रेस का संविधान बचाओ आंदोलन
Mon, 05 May 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। एटलस रोड स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को संविधान बचाओ अभियान के तहत जिलास्तरीय बैठक को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि कांग्रेस हरियाणा में संविधान बचाओ आंदोलन शुरू करेगी। यह अभियान 7 मई से सोनीपत से शुरू होगा, जिसमें बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे।
सांसद ने कहा कि देश में संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कांग्रेस घर-घर अभियान चलाएगी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि संविधान बचाओ मुहिम अब हरियाणा के हर घर तक पहुंचेगी। उन्होंने भी पहलगाम हमले को लेकर सरकार से ठोस जवाबी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक जगबीर मलिक, सुरेंद्र पंवार, पदम दहिया, सुखबीर फरमाणा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत, युवा जिलाध्यक्ष ललित पंवार, सुरेंद्र छिक्कारा, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दहिया, जिला पार्षद रवि इंदौरा, नीलम बाल्याण, संतोष गुलिया भी मौजूद रहे।