फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congressmen celebrated Deependra Hooda's birthday

Sonipat News: कांग्रेसजनों ने मनाया दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन

Thu, 04 Jan 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated Deependra Hooda's birthday
फोटो 31. सोनीपत के सेक्टर-8 स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ राज्यसभा सांसद के जन्मदिन पर
सोनीपत। कांग्रेसजनों ने वीरवार को राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फोन पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट जसपाल आंतिल के नेतृत्व में सेक्टर-8 स्थित कार्यालय में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर केक काटा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को राज्यसभा सांसद का संदेश दिया गया। इस दौरान जसपाल आंतिल ने कहा कि राज्यसभा सांसद प्रदेश के युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने हमेशा संसद में हरियाणा के युवाओं, महिलाओं, गरीबों व बेरोजगारों की आवाज को बुलंद करते हैं। इस दौरान बिंद्र नांगल, कैलाश मनौली, बलराज कुमासपुर, वेदप्रकाश किशोरा, नफे दहिया, हवा सिंह दीपालपुर, रामफल रेवली, खजान शाहपुर, जिला प्रवक्ता प्रवीन नात्थूपुर, राहुल मुकीनपुर, मीडिया कोऑर्डिनेटर इंद्र बडोली, युवा हलका उपाध्यक्ष अमित दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


केक काटकर मनाया दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन

फोटो 32- सोनीपत के गोहाना स्थित कार्यालय में दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन मनाते रणदीप मलिक व अन्य। स्रोत: पाठक
गोहाना। लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन वीरवार को रोहतक रोड स्थित कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ब्रिगेड के महासचिव रणदीप मलिक ने बताया कि दीपेंद्र हुड्डा युवाओं की पसंद है। इस बार दीपेंद्र हुड्डा की लोकप्रियता के चलते आने वाले चुनाव में कांग्रेस बहुमत से जीत दर्ज करेगी और आम जन को भाजपा के पोर्टल की सरकार से निजात दिलाएंगी। इस दौरान सरपंच राजमल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद के जन्मदिन पर काटा केक
फोटो 33- सोनीपत के गोहाना अनाज मंडी में केक काटते कांग्रेस नेता अनूप मलिक व अन्य। संवाद
गोहाना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन मनाया। जागसी गांव में विधायक इंदूराज नरवाल व डॉ. राजेंद्र सिंह टोंक ने केक काटा। विधायक ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा लोकप्रिय नेता हैं। राजनीति में युवाओं के लिए वे प्रेरणा हैं। वहीं नई अनाज मंडी में कांग्रेस के नेता अनूप मलिक ने केक काटकर दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन मनाया है।


अधिवक्ताओं ने मनाया सांसद का जन्मदिन
फोटो 34. सोनीपत के जिला बार परिसर में केक काटकर राज्यसभा सांसद का जन्मदिन मनाते अधिवक्ता। स्रोत: पाठक
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बार परिसर में वीरवार को राज्यसभा सांसद के जन्मदिन पर केक काटा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बधाई दी। कार्यक्रम में अधिवक्ता कृष्ण मलिक, गौरव सैनी, विकास ढुल, प्रदीप आंतिल, बिजेंद्र भारद्वाज, अजय दहिया, दलबीर बूरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed