फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congressmen are confused after seeing the fragmentation in the party: Barauli

पार्टी में बिखराव देखकर कांग्रेसी कंफ्यूज हो चुके : बड़ौली

Thu, 19 Mar 2026 08:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Congressmen are confused after seeing the fragmentation in the party: Barauli
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। भाजपा कार्यालय में वीरवार को वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस घबराई हुई है। कांग्रेस के नेता कंफ्यूज हो चुके हैं। कांग्रेस में आपसी विश्वास की कमी भी स्पष्ट हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि इसके कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करते हुए नायब सैनी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि भाजपा सत्ता को सेवा का माध्यम मानती है। जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि भाजपा निरंतर संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य कर रही है।


इस अवसर पर विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, निवर्तमान मेयर राजीव जैन,भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, ललित बत्रा, तरुण देवदास, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed