फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress workers demonstrated against the government on rising inflation

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 25 Mar 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated against the government on rising inflation
सोनीपत शहर में बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकालते कांग्रेस पदाधिकारी - फोटो : Sonipat
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने विधायक जगबीर मलिक, इंदुराज नरवाल व महिला प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज के नेतृत्व में हनुमान मंदिर से लेकर लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर सिर पर उठाकर रोष जताया। कार्यकर्ताओं के लघु सचिवालय के गेट पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। कड़ी मशक्कत के बाद विधायकों व कार्यकर्ताओं को लघु सचिवालय में प्रवेश करने दिया गया। उन्होंने नगराधीश डॉ. अनमोल को राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देश की जनता को बरगलाया जा रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि होने से हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

महिला प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि यूपीए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मूल्य पर एलपीजी (रसोई गैस) खरीदकर लोगों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराई थी। पेट्रोल-डीजल पर भी जनता पर कम कर लगाया जाता था। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार को हिदायतें जारी कराएं कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर की कीमतों को यूपीए सरकार की दरों पर लाया जाए। विधायक इंदुराज नरवाल ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से अधिकतर लोगों के रोजगार बंद हो गए थे। अब पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र छिक्कारा, युवा जिला अध्यक्ष ललित पंवार, प्रेम अत्री एडवोकेट, महिला जिलाध्यक्ष शीला आंतिल, राजकुमार कटारिया, रवि इंदौरा, राजेश दहिया, राजीव सरोहा, मनजीत गहलावत, नवीन, प्रवीन सैनी, कमल हसीजा, सुरेश भारद्वाज, भलेराम जांगड़ा, हरेंद्र सैनी, हरिप्रकाश मंडल, रवि दहिया, डॉ. सतबीर निर्माण, कर्मबीर सरोहा, एडवोकेट पुनीत राणा, कृष्ण मलिक, प्रशांत शर्मा, प्रवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed