फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress will run a campaign for 40 days to strengthen the organization

Sonipat News: संगठन मजबूत करने के लिए कांग्रेस 40 दिन चलाएगी अभियान

Sun, 04 May 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Congress will run a campaign for 40 days to strengthen the organization
गोहाना। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब समर्पण, संकल्प और एकता के नारे को लेकर आगे बढ़ेगी। 40 दिन तक लगातार अभियान चलेगा, जिसमें पार्टी के नेता प्रदेश में सभी जगह पर जाएंगे। प्रदेश में जल्द संगठन भी बनाया जाएगा। वह रोहतक रोड पर आयोजित एक होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि इस समय देश में तीन बड़े मुद्दे चल रहे हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मामले में सरकार को अपने हिसाब से उचित समय पर कार्रवाई करे, जिससे दूसरा कोई हमला देश पर न हो। दूसरा मुद्दा संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से लगातार उठाया जा रहा संविधान की रक्षा और जाति जनगणना है। केंद्र सरकार ने अब जनगणना के साथ जाति जनगणना करने का निर्णय लिया है, जिसका स्वागत करते हैं। तीसरा पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का मुद्दा है। अब पंजाब में आप की सरकार अपनी विफलता छुपाने के लिए यह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को संगठन न होने का खामियाजा भी भुगताना पड़ा। अब प्रदेश में क्षेत्रीय दल खत्म हो चुके हैं और भाजपा व कांग्रेस के बीच लड़ाई है। इस दौरान प्रदीप चहल, दलबीर फौगाट, विनोद सहरावत, संजय दूहन, अमित जौली, सिकंदर, धर्मेंंद्र, धर्मबीर, सुरेंद्र मलिक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed