फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress took out a march on the anniversary of the Quit India Movement

Sonipat News: भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Sat, 09 Aug 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Congress took out a march on the anniversary of the Quit India Movement
फोटो 02 : सोनीपत शहर में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर पदयात्रा निकालते कांग्रेस नेता कमल दी - फोटो : mathura
सोनीपत। कांग्रेस सेवादल की ओर से व जिला कांग्रेस कमेटी के सहयोग से शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की। यह यात्रा गांधी चौक से बस अड्डा, मामा भांजा चौक, गीता भवन चौक, रेलवे रोड होते हुए सुभाष चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा व प्रदेश सेवादल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पदम दहिया, जयभगवान आंतिल, कमल दीवान भी शामिल हुए। प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा ने कहा कि 9 अगस्त, 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था।
विज्ञापन

इसके कारण भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के पैर उखड़ गए थे। इस गौरवशाली क्षण और अपने महापुरुषों के संघर्ष की याद युवा पीढ़ी में ताजा करने के लिए कांग्रेस सेवादल की ओर से पदयात्रा की गई। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष ईसाक मदार ने कहा कि कांग्रेस सेवादल पार्टी का अग्रणी संगठन है और लगातार पार्टी हित में कार्यक्रमों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है ताकि पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान आंतिल ने कहा कि हमारी वर्तमान पीढ़ी को इतिहास को जानना चाहिए। कांग्रेस एक गौरवशाली इतिहास को सहेजने वाली पार्टी है और राष्ट्र हित की विचारधारा वाली पार्टी है। कमल दीवान ने कहा कि कांग्रेस सेवादल बिना स्वार्थ के पार्टी की सेवा में दिन रात लगा रहता है। इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को कुछ समय सेवादल में भी बिताना चाहिए।

इस अवसर पर महिला सेवादल जिला अध्यक्ष कृष्णा बुमरा, एससी जिलाध्यक्ष दयानंद वाल्मीकि, सुरेंद्र शर्मा, कार्यालय सचिव प्रेम नारायण गुप्ता, वरिष्ठ नेता कमल हसीजा, प्रदेश ध्वज प्रभारी जोगिंद्र राठी, अनुज छाबड़ा, प्रदेश महिला महासचिव आशा अहलावत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed