फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress Takes to the Streets Against Rising Prices; Stages Protest Carrying Gas Cylinders

Sonipat News: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सिलिंडर लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Congress Takes to the Streets Against Rising Prices; Stages Protest Carrying Gas Cylinders
महंगाई के ​खिलाफ सिलिंडर लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
सोनीपत। रसोई गैस और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ प्रदर्शन सुभाष चौक तक पहुंचा। शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया के नेतृत्व में आयोजित मार्च में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और खाली सिलिंडर लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन

शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि सरकार आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है और महंगाई ने मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। आज देश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है और सरकार सो रही है। एलपीजी गैस के दाम जिस तरह से बढ़ाए गए हैं वह गरीब और मध्यम वर्ग के चूल्हे बुझाने की साजिश है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जो भाजपा विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये का सिलिंडर देखकर सड़कों पर बैठ जाती थी, आज वही भाजपा 900 रुपये के पार गैस बेचकर जनता का मजाक उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि ये बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं अन्यथा कांग्रेस गलियों से निकलकर विधानसभा और संसद तक प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में महंगाई का असर और भी भयावह है। खेती की लागत बढ़ रही है और ऊपर से घरेलू गैस की कीमतों ने किसानों और मजदूरों का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, अशोक सरोहा, जयवीर आंतिल, कुलदीप देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed