फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress shattered the dreams of 70 crore women: Dr. Archana

कांग्रेस ने 70 करोड़ महिलाओं के सपनों को तोड़ा : डाॅ. अर्चना

Fri, 24 Apr 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Congress shattered the dreams of 70 crore women: Dr. Archana
पत्रकारों से बातचीत करती भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता। संवाद - फोटो : Samvad
सोनीपत। हरियाणा भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने वीरवार को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस व सहयोगी दलों पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने 70 करोड़ महिलाओं के सपनों को तोड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस, सपा और डीएमके के सांसदों के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि इन दलों ने संसद में देश की आधी आबादी का अपमान किया है।
विज्ञापन

अर्चना गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध करके अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जो अधिकार वर्षों से मिलने चाहिए थे उसमें विपक्ष ने बाधा डालने का काम किया है। संसद में कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने जनता के सामने स्पष्ट कर दिया कि विपक्षी पार्टियां महिला विरोधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता था लेकिन विपक्ष की साजिश ने इस दिन को इतिहास का एक काला दिन बना दिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने शाह बानो केस में महिलाओं के अधिकारों से समझौता किया और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों पर भी महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed