फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress released its first list, expressed confidence in the current MLAs

Sonipat News: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, वर्तमान विधायकों पर ही जताया भरोसा

Sat, 07 Sep 2024 05:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Congress released its first list, expressed confidence in the current MLAs
सोनीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार देर रात पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें पुरानों पर ही भरोसा जताते हुए वर्तमान विधायकों के नाम पर मुहर लगा दी है। पहली सूची में जिले की छह विधानसभाओं में से चार में अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार दिये हैं। पहली सूची में सोनीपत, गोहाना, बरोदा व खरखौदा विधानसभा सीट पर नामों की घोषणा कर दी है। जबकि गन्नौर व राई विधानसभा सीट पर उम्मीदवार का नाम फाइनल करना अभी शेष है।
विज्ञापन

सोनीपत विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने वर्तमान विधायक भरोसा जताते हुए लगातार दूसरी बार सुरेंद्र पंवार को चुनाव मैदान में उतारा है। इस बार सुरेंद्र पंवार का मुकाबला भाजपा के निखिल मदान से है। हालांकि इस समय वर्तमान विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार खनन मामले में जेल में बंद हैं। सुरेंद्र पंवार ने साल 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री कविता जैन को 32878 मतों से हराया था। इस मुकाबले में भाजपा व कांग्रेस की आमने-सामने की टक्कर हुई थी।
विज्ञापन

सुरेंद्र पंवार ने साल 2014 का विधानसभा चुनाव इनेलो की टिकट पर लड़ा था। फिलहाल उनके जेल में होने के कारण प्रचार का जिम्मा उनकी पुत्रवधू समीक्षा पंवार पर है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में यूं तो कांग्रेस सांसद की जीत हुई थी, लेकिन सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को करीब 36 हजार वोटों से शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना से लगातार चौथी बार जगबीर मलिक कांग्रेस ने वर्ष 2009, 2014 व 2019 के बाद अब साल 2024 में भी अपने वरिष्ठ नेता जगबीर मलिक पर विश्वास जताया है और उन्हें गोहाना से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जगबीर मलिक कांग्रेस से लगातार तीन बार और कुल चार बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि गोहाना से इस बार कई बड़े नेता कतार में थे, लेकिन कांग्रेस के सीटिंग गेटिंग फार्मूले के कारण अन्य दावेदारों को मायूस होना पड़ा है। जगबीर मलिक विधानसभा में हमेशा से सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं। इस बार गोहाना विधानसभा सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा से होगा।

बरोदा से फिर इंदुराज नरवाल चुनाव मैदान में
श्रीकृष्ण हुड्डा के वर्ष 2020 में अचानक देहांत के बाद साल 2021 में हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने नए नवेले इंदुराज नरवाल उर्फ भालू को चुनाव मैदान में उतारा था। इंदुराज नरवाल ने भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराकर जीत हासिल की थी। इंदुराज नरवाल को हुड्डा परिवार का विश्वस्त माना जाता है। कांग्रेस ने उन्हें लगातार दूसरी बार टिकट देकर मैदान में उतारा है।


लगातार चौथी बार कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे जयवीर वाल्मीकि
साल 2009, 2014 व 2019 के बाद अब 2024 में भी कांग्रेस हाईकमान ने विधायक जयवीर सिंह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। खास बात यह है कि खरखौदा हुड्डा प्रभावित क्षेत्र है। हालांकि लगातार तीन बार विधायक रहे जयवीर को इस बार टिकट की दौड़ में कांग्रेस के अन्य दावेदारों से विरोध का सामना करना पड़ा था। इस बार जयवीर सिंह के सामने भाजपा के उम्मीदवार पवन खरखौदा होंगे। रोचक बात यह है कि वर्ष 2014 व 2019 के विधानसभा चुनाव में भी जयवीर सिंह व पवन खरखौदा आमने-सामने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed