फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress ready for Lok Sabha elections, will win eight seats from the state: Fauji

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार, प्रदेश से जीतेंगे आठ सीटें : फौजी

Mon, 29 Jan 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congress ready for Lok Sabha elections, will win eight seats from the state: Fauji
कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी रामकिशन फौजी व विधायक ज
सोनीपत। कांग्रेस के सोनीपत से लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश से पार्टी 10 में से आठ सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पार्टी की मजबूती के लिए हर बूथ पर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारों को 7 फरवरी तक आवेदन करना होगा, इस पर आखिरी फैसला आलाकमान लेगा। वह सोमवार को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

लोकसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं की बात सुनने के साथ ही उनकी राय भी जानी। फौजी ने कहा कि बूथ स्तरीय कमेटियां गठित करने का काम संबंधित विधायकों व अन्य बड़े पदाधिकारियों को दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा सदस्यों को एक निर्धारित प्रोफार्मा में अपनी डिटेल लिखकर जमा करवानी होंगी। इस दौरान ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने जिला स्तर पर कांग्रेस के संगठन का गठन नहीं हो पाने पर बातचीत की। कार्यकर्ता बोले कि लोकसभा चुनाव का टिकट ऐसे नेता को दिया जाए जो कर्मठ होने के साथ ही कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करने वाला हो। कुछ ने कहा कि वह मेहनत कर अपने नेता तो जीत दिलाते हैं, बाद में वह उनकी सुनवाई नहीं करता।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल मलिक, सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार, गोहाना विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुखबीर फरमाणा, टीकाराम शिक्षण संस्था के प्रधान सुरेंद्र दहिया, प्रेम अत्री, परमेंद्र जौली, भलेराम जांगड़ा आदि मौजूद रहे। वहीं लोकसभा प्रभारी के सामने खरखौदा विधायक जयवीर वाल्मीकि, पूर्व एचपीएससी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, डॉ. राजेंद्र टोंक, डॉ. सत्यवीर निर्माण, अनूप मलिक, पार्षद बिजेंद्र मलिक, प्रेम नारायण गुप्ता, कलावती पांचाल, प्रेमवती, नीलम बाल्याण, डॉ. सुनील कटारिया, कर्मबीर कटारिया, सुरेश भारद्वाज और पार्षद रवि इंदौरा ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम हमारे मन में हैं : कुलदीप शर्मा

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के लिए राम का नाम लेती है। बहुत हो लिया इनका राम राम, राम हमारे मन में हैं। उन्होंने संगठन न होने पर जनता दल का उदाहरण दिया कि एक समय जनता दल में कोई संगठन नहीं था, केवल लोगों का संगठन था, जिसके कारण वह जीते और सरकार बनाई। इसी तरह हरियाणा में कांग्रेस इस बार सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed