फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress ready for budget session and municipal elections: Hooda

बजट सत्र और निगम चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार : हुड्डा

Wed, 11 Feb 2026 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Congress ready for budget session and municipal elections: Hooda
सोनीपत के सेक्टर-23 में कांग्रेस नेता सुरेंद्र दहिया के आवास पर प्रेसवार्ता में मीडिया से बात क
सोनीपत। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस बजट सत्र और नगर निगम चुनाव के लिए तैयार है। आशंका है कि सरकार इस बजट में हरियाणा पर कर्ज का बोझ न बढ़ा दे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है हरियाणा की आर्थिक स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है। राज्य का कर्ज हरियाणा के गठन से 2014 तक महज 60 हजार करोड़ रुपये था जो अब 5.25 लाख करोड़ रुपये के करीब हो गया है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम मंगलवार को बुढ़ापा पेंशन के मसले पर 14 फरवरी के सोनीपत में हो रहे कांग्रेस के राज्यस्तरीय प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए सोनीपत पहुंचे। सेक्टर-23 में कांग्रेस नेता सुरेंद्र दहिया के आवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे चुनावी वादे झूठे साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि सरकार ने चुनाव में सभी महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने का वादा किया था। अब चंद महिलाओं को ही यह राशि दी जा रही है। 2024-25 में हरियाणा में 2.13 करोड़ लोग बीपीएल श्रेणी में थे। इस योजना का लाभ करीब 85 लाख महिलाओं को मिलना चाहिए था लेकिन सरकार केवल 8 लाख को दे रही है।
परिवार पहचान पत्र के नाम पर लगातार बीपीएल कार्ड और बुजुर्गों की पेंशन काटी जी रही है। संसद के शीतकालीन सत्र में पूछे गए सवाल पर केंद्र सरकार से जवाब आया कि पूरे देश में 41,41,385 राशन कार्ड काटे गए। हरियाणा सरकार ने 13,43,474 के साथ टॉप किया है।

कानून व्यवस्था पर हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश में संगठित अपराध चरम पर है। बदमाश बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं। राज्य में 80 से ज्यादा गैंग सक्रिय हैं। खुद केंद्र सरकार का सामाजिक प्रगति सूचकांक हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बता चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed