फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   "Congress raises questions about the constitutional process of electoral roll revision whenever it loses an election."

Sonipat News: ‘सूची का पुनरीक्षण संवैधानिक प्रक्रिया कांग्रेस चुनाव हारने पर उठाती है सवाल’

Tue, 29 Sep 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
"Congress raises questions about the constitutional process of electoral roll revision whenever it loses an election."
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। एसआईआर को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच मेयर राजीव जैन ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चुनाव आयोग की निर्धारित प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और यह सुनिश्चित करना है कि पात्र नागरिकों का नाम सूची में रहे तथा अपात्र नाम शामिल न हों। निर्वाचन आयोग भी एसआईआर के उद्देश्य के रूप में पात्र मतदाता के छूटने और अपात्र व्यक्ति के शामिल होने से रोकने की बात कहता है।

मेयर राजीव जैन सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर देश में भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान मृत, स्थान बदल चुके और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मतदाताओं से संबंधित मामलों की पहचान और सत्यापन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed