फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress made the biggest mistake by rejecting the invitation: Kapil Mishra

निमंत्रण अस्वीकार कर कांग्रेस ने सबसे बड़ी भूल की : कपिल मिश्रा

Fri, 19 Jan 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Congress made the biggest mistake by rejecting the invitation: Kapil Mishra
फोटो 16. सोनीपत के गन्नौर स्थित गुप्ति सागर धाम परिसर में सफाई करते दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल
गन्नौर। दिल्ली के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर कांग्रेस ने सबसे बड़ी भूल की है। प्राण प्रतिष्ठा कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। बल्कि यह देश के सनातनी धर्म का 500 साल का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। जनादेश और कानूनी शक्ति का सहारा लेकर अपने अधिकार को लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा वीरवार को गुप्तिधाम मंदिर में पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुप्ति सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। परिसर की सफाई भी की। कपिल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह राजनीतिक घटनाक्रम के मामले में देखेंगे तो उसे नुकसान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस से बच कर भाग रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि अब उन्हें अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है। अब तक उनके जो साथी पकड़े गए हैं उनको सर्वोच्च न्यायालय से भी जमानत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पहली बार जांच एजेंसियां अपना काम अच्छे से कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 16. सोनीपत के गन्नौर स्थित गुप्ति सागर धाम परिसर में सफाई करते दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल

फोटो 16. सोनीपत के गन्नौर स्थित गुप्ति सागर धाम परिसर में सफाई करते दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed