फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress is going among the people by making false promises: Biplab Kumar Deb

झूठे वादे कर जनता के बीच जा रही कांग्रेस : बिप्लब कुमार देब

Fri, 13 Sep 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Congress is going among the people by making false promises: Biplab Kumar Deb
गन्नौर। हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब वीरवार को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक का नामांकन करवाने पहुंचे। देवेंद्र कौशिक ने दूसरी बार नामांकन किया। इसके बाद बिप्लब कुमार देब ने रेलवे रोड स्थित निजी गार्डन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर जनता के बीच जा रही है। लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था और अब विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सफाया होगा।
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। कांग्रेस को भी पता है कि यदि वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करती है तो उनकी सरकार नहीं बनेगी। भाजपा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनवाया जबकि पूर्ण बहुमत के समय भी कांग्रेस इस मंदिर का निर्माण नहीं करवा सकी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इस मौके पर पूर्व सांसद रमेश कौशिक, विधायक निर्मल चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


टिकट में खरीद फरोख्त के आरोप नकारे

हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भाजपा प्रत्याशी पर 100 करोड़ से टिकट खरीदने के आरोप को नकार दिया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति का कभी पार्टी में जिक्र भी नहीं हुआ। आरोप लगाने वाला व्यक्ति इतना ऊपर कैसे पहुंचा, अब इसकी जांच करवाई जाएगी और जनता के बीच ऐसे व्यक्ति को बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed