{"_id":"64f784a3aee65cfa9702b1f4","slug":"congress-is-bhanumatis-clan-cannot-be-one-dushyant-sonipat-news-c-197-1-snp1001-5548-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस भानुमति का कुनबा, नहीं हो सकता एक : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस भानुमति का कुनबा, नहीं हो सकता एक : दुष्यंत
Wed, 06 Sep 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जनसभा को संबोधित करते हुए । संवाद
गोहाना। कांग्रेस भानुमति का कुनबा है, जो कभी एक नहीं हो सकता है। जो लोग कांग्रेस को सत्ता में लाने की बात कर रहे हैं, वे प्रदेश को विनाश की तरफ लेकर चल रहे हैं। साथ ही कांग्रेस का भी विनाश करेंगे। यह बातें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कही। वे मंगलवार को गोहाना के गांव आंवली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बूथ योद्धा एवं महिला सखी योजना को बढ़ावा दे रही है, जो चुनाव में कारगर साबित होगी। इसके लिए बरोदा हलके में भी यह योजना शुरू कर दी गई है। बूथ योद्धा को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। नए मतदाताओं को पार्टी में जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके राज में 50 फीसदी महिलाओं की हिस्सेदारी हुई है। चौधरी देवी लाल के सिद्धांतों पर चलते हुए 11 महीने में 10 विधायकों के साथ पार्टी सत्ता में आई है। संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फसल खराबे का मुआवजा भी जल्द मिलेगा, जबकि कांग्रेस राज में 20 से 50 रुपये ही मिलते थे। गांवों में विकास की बयार बह रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल, कम्युनिटी सेंटर व ई-पुस्तकालय बन रहे हैं।
विज्ञापन
जेजेपी की चाबी से खुलेगा विधानसभा का ताला
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का ताला एक बार फिर से जननायक जनता पार्टी की चाबी से खुलेगा। इसके लिए पार्टी गांव में डिजिटल पुस्तकालय, व्यायामशाला, इनडोर स्टेडियम समेत अन्य काम करा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में जेजेपी की वोट इस बार चुनाव में काफी बढ़ेगी।