फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress has not done any good work in 70 years: Biplab

कांग्रेस ने 70 साल में नहीं किया कोई अच्छा काम : बिप्लब

Mon, 04 Sep 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Congress has not done any good work in 70 years: Biplab
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में संबोधित करते भाजपा के हरियाणा के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमं
गोहाना। भाजपा के हरियाणा प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश पर 70 साल तक राज किया, लेकिन कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे आमजन को फायदा मिला हो। केवल परिवार के सदस्यों को फायदा पहुंचाने का काम किया और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। भाजपा सरकार ने 9 साल में देश को प्रगति की राह पर पहुंचाया है। अब किसान और मजदूर के बच्चे भी सरकार नौकरी पा रहे हैं। वह रविवार को गोहाना की अनाज मंडी में बरोदा हलका विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में लोगों को भ्रमित करती है और आम लोग उनके वादे से भ्रमित हो जाते हैं। जब चुनाव का परिणाम आता है तो आम आदमी को उनके झूठे वादों का पता चलता है, इसीलिए वह आज लोगों को सावधान करने आए हैं, ताकि आम जन गुमराह न हों और अपने हित की सरकार चुने।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश में कोई बदलाव नहीं किया। भाजपा सरकार समय के साथ बदलाव कर रही है, जो जरूरी है। कांग्रेस सरकार ने याद करने वाला कोई काम नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान का सफल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को तबादले के लिए हर बार रिश्वत देनी पड़ती थी, लेकिन इस सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की है। इससे तबादले के धंधे के साथ ही खर्ची-पर्ची पूरी तरफ से बंद हो गई है। भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की बदौलत ही अगले चुनाव में भाजपा फिर से जीतेगी। सम्मेलन को सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल, डाॅ. ओमप्रकाश आत्रेय, योगेश्वर दत्त व अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed