फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress has disintegrated, the public has distanced itself: Baroli

बिखर चुकी है कांग्रेस, जनता ने दूरी बनाई : बड़ौली

Fri, 25 Jul 2025 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Congress has disintegrated, the public has distanced itself: Baroli
फोटो 27: सोनीपत के सेक्टर-8 ​स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक के दौरान मंचासीन भाज
सोनीपत। सेक्टर-8 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में वीरवार को पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की और वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। इस दौरान बड़ौली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस में अब किसी की रूचि नहीं रही, कांग्रेस अब बिखर चुकी है।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताया और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी और आगे भी सरकार बनेगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का हरियाणा में संगठन पर्व चल रहा है। मंडल से लेकर जिलों तक की टीमों का गठन हो चुका है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को लेकर तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 27 जुलाई को सभी कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनें और सरल पोर्टल पर अपलोड भी करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार जनहित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने की। पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब किसी की रूचि नहीं रही, कांग्रेस अब बिखर चुकी है। गलत नीतियों के कारण जनता ने कांग्रेस से दूरी बना ली है।
सीईटी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने परीक्षा के लिए मजबूत व्यवस्थाएं की है। परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए नायब सरकार ने यातायात सुविधा के अलावा अन्य विशेष व्यवस्थाएं कर दी हैं।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी सतीश नांदल, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, नीरज कुमार, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, देवेंद्र कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका दहिया सहित मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed