{"_id":"0e30905f2d5023263d09c8ec13614470","slug":"congress-candidate-rahul-gandhi-today-grjenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए आज गरजेंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए आज गरजेंगे राहुल गांधी
Updated Thu, 09 Oct 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के 9 अक्तूबर को भारत अंतर्राष्ट्रीय फल, फूल, सब्जी एवं डेयरी प्रोडक्टस टर्मिनल में चुनावी जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी के जवान तैनात हो गए हैं। इस दौरान एसपीजी अधिकारी ने सभी जवानों की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई हैं और उन्हें निर्देश दिया कि वे पूर्ण सजगता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करें। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयोजक, डीएसपी अजीत सिंह और गन्नौर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने भी मंडी पहुंच कर जनसभा स्थल का जायजा लिया।
15 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था
आयोजकों के अनुसार रैली के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल में लगभग 15 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। टेंट की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंडी में पहले से तैयार शैड के अलावा 175 फुट लंबा और 140 फुट चौड़ा टेंट लगाया जा रहा है। 15 हजार लोगों के बैठने के लिए दरियों का इंतजाम किया गया है जबकि लगभग 3 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां मंगाई गई हैं।
जनसभा के लिए मंच बनने से पूर्व एसपीजी ने की जांच
जनसभा के लिए मंच तैयार करने से पहले उक्त स्थान की सुरक्षा कारणों को लेकर एसपीजी के जवानों मेटल डिटेक्टर के माध्यम से जांच की। जांच करने के बाद ही मंच खड़ा करने की अनुमती दी। मंच के सामने 60 फुट की जगह खाली छोड़ी गई है जिसमें पत्रकारों के बैठने के लिए स्थान सुनिश्चित किया गया है। रैली में शामिल होने वाले लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। वाहनों का मंडी के बाहर पार्क करने की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।