फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   congress burn pm effigy

कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, जताया रोष

Mon, 14 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 14 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
congress burn pm effigy
झज्जर के गांव बाढ़सा स्थित एम्स-2 में बनने वाले नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के भूमि पूजन समारोह में रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कार्यक्रम का न्यौता देने के बाद मना करने के विरोध में कांग्रेसियों ने रविवार को सुभाष चौक पर पीएम का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि यह सरासर लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा सरकार कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट का लाभ ले रही है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने यह प्रदर्शन गोहाना विधायक जगबीर मलिक, जयबीर वाल्मीकि विधायक खरखौदा, जयतीर्थ दहिया विधायक राई और पूर्व कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से सुभाष चौंक पर जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं के साथ शहर के सुभाष चौक पर एकत्रित होकर प्रधान मंत्री का पुतला फुंका। विधायकों का कहना है कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पहले निमंत्रण दिया और फिर कार्यक्रम से दो घंटे पहले उसे निरस्त कर दिया गया। इन लोगों ने कहा कि झज्जर के बाढ़सा में कैंसर अस्पताल रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपने अथक प्रयासों से लाए थे। अब इसका श्रेय वर्तमान भाजपा की सरकार लेना चाहती है। भाजपा सरकार ने दीपेंद्र हुड्डा की लोकप्रियता से घबराकर उनका निमंत्रण खारिज किया, जिससे आम जनता में भारी रोष है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के खिलाफ पूर्व सीएम के नेतृत्व में देंगे सरकार को ज्ञापन
इससे पहले रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह गौतम की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन सोनीपत में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में 18 दिसंबर को भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन व उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में महावीर प्रसाद उपाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, देेवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष युवा कांग्रेस सोनीपत विधान सभा, नीलम बाल्यान अध्यक्ष महिला कांग्रेस, प्रदीप सांगवान, मनोज रिढ़ाऊ, सतबीर निर्माण, वीरेंद्र मलिक, भलेराम जांगड़ा, कमल हसीजा, संतोष गुलिया, सुनीता लोहचब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed