{"_id":"689e47c474f34b6b05053f94","slug":"congress-angry-over-stopping-of-rath-yatra-in-ambala-sonipat-news-c-197-1-snp1008-140754-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंबाला में रथयात्रा रोकने से कांग्रेस में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंबाला में रथयात्रा रोकने से कांग्रेस में रोष
Fri, 15 Aug 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबाला में पार्टी की रोकी गई रथयात्रा को लेकर रोष जताते
सोनीपत। भाजपा की ओर से चुनाव से पहले की गई घोषणाओं को सरकार बनने पर लागू करवाने की मांग को लेकर निकाली गई कांग्रेस की रथयात्रा को अंबाला में प्रशासन ने रोक दिया जिससे कांग्रेसियो में रोष है।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने रथयात्रा को रोकने के विरोध में वीरवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। सरकार की ओर से जब तक की गई घोषणाओं को लागू नहीं किया जाता प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि सोनीपत में जल्द पोल खोलो अभियान शुरू कर जरूरतमंद परिवारों के साथ की जा रही भेदभावपूर्ण नीति का खुलासा किया जाएगा। बड़वासनी ने कहा कि जरूरतमंदों के बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं। 100-100 वर्ग गज के प्लॉट के नाम पर खानापूरी की जा रही है।
विज्ञापन
महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने की योजना सरकार ने आज तक सिरे नहीं चढ़ाई है। 300 यूनिट बिजली फ्री देने, 500 रुपये का सिलिंडर देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के वादे से भाजपा हट रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश से अग्निवीर योजना में लगे जवानों को पक्की नौकरी नहीं मिली है। आयुष्मान के तहत निजी अस्पताल आज इलाज नहीं कर रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ रही है लेकिन महंगाई अपने चरम पर है। प्रदर्शन में ऋतुराज, महावीर मलिक, यशपाल बजाना, विजय मोर, जयसिंह मलिक, राजेश गंगाना मौजूद रहे।