फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congratulations to the new state president and former chief minister, crowd gathered on NH-44

नए प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन, एनएच-44 पर उमड़ी भीड़

Thu, 05 May 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to the new state president and former chief minister, crowd gathered on NH-44
भूपेंद्रहुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का अभिनंदन करते जसपाल खेवड़ा व उनके समर? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष उदयभान के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के लिए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। कुंडली बॉर्डर से प्रदेश में प्रवेश के साथ ही तीनों के अभिनंदन के लिए एनएच-44 पर कार्यकर्ता उमड़ पड़े। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जनसभा की तैयारी की थी, लेकिन वह अभिनंदन स्वीकार करते हुए आगे निकल गए।
विज्ञापन

पूर्वसीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की आगवानी को लेकर कार्यकतॉओं ने जनसभा का आयोजन करने की तैयारी कर रखी थी। अपने समर्थकों को भी बुला रखा था, लेकिन उन्हें तब मायूसी हाथ लगी जब पूर्व सीएम सोनीपत की सीमा में गाड़ी से नीचे नहीं उतरे और सनरूफ से ही हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते रहे। केवल बढख़ालसा मेमोरियल पर ही कुछ मिनटों के लिए वरिष्ठ नेताओं ने गाड़ी से उतरकर मत्था टेका। कुंडली बॉर्डर से गन्नौर तक करीब 10 स्थानों पर कार्यकर्ताओं व नेताओं ने वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

केजीपी-केएमपी पुल के नीचे विधायक जयबीर वाल्मीकि व पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया के साथ उनके समर्थकों ने तीनों का अभिनंदन किया। इसके बाद सेक्टर-7 मोड़ पर वरिष्ठ नेता बिजेंद्र आंतिल ने कार्यक्रम का आयोजन कर अभिनंदन किया गया।वहीं, बहालगढ़ फ्लाईओवर से पहले संजय आंतिल खेवड़ा ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपालखेवड़ा के नेतृत्व में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता
एनएच-44 पर देवीलाल पार्क के सामने कांग्रेस नेता जसपाल खेवड़ा व उनकी टीम ने तीनों नेताओं की अगुवाई की। उन्होंने फूलों के विशाल हार से तीनों नेताओं का स्वागत किया। जसपाल खेवड़ा ने कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस में नई जान आ गई है। प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। उधर, मुरथल में झिलमिल ढाबे के पास मेयर निखिल मदान, विधायक जगबीर सिंह मलिक, ललित पंवार और कांग्रेसके वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। गन्नौर पुल के नीचे पूर्व विस अध्यक्षकुलदीप शर्मा, विधायक इंदुराज नरवाल ने अभिनंदन किया। सुरेंद्रशर्मा,वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दहिया, जोगेंद्र दहिया, भलेराम जांगड़ा, अशोक सरोहा, सुरेश भारद्वाज, हरेंद्र सैनी, हरिप्रकाशमंडल,बिन्नी भारद्वाज, कमल हसीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed