{"_id":"64836ffc24e9c9ea6701fc34","slug":"confession-of-throwing-one-lakh-rupees-of-bribe-into-the-canal-sonipat-news-c-197-1-snp1002-1155-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रिश्वत के एक लाख रुपये नहर में फेंकने की बात कुबूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रिश्वत के एक लाख रुपये नहर में फेंकने की बात कुबूली
Sat, 10 Jun 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हत्या की कोशिश के मामले में शिकायतकर्ता को क्रॉस मुकदमा दर्ज करने का भय दिखा एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने व बाद में राशि लेकर भाग निकले एसआई ने विजिलेंस के सामने रुपये नहर में फेंकने की बात कुबूल की है। विजिलेंस ने निशानदेही कराने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। विजिलेंस ने आरोपी से कार बरामद कर ली है।
विजिलेंस पानीपत के इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने 28 फरवरी को बताया था कि गांव सेरसा निवासी संदीप ने 3 फरवरी को कुंडली थाना में शिकायत दी थी कि वह दुकान से कार में सवार होकर घर के लिए निकले थे। गांव के जितेंद्र ने पुरानी रंजिश के चलते पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी थी। गोली पेट से आर-पार हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच कुंडली थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने उन पर ही क्रॉस केस दर्ज करने का दबाव बना रहा था। उसने एक लाख रुपये मांगे थे। संदीप अपने मामा के साथ पैसे देने सोनीपत आया था। साथ ही पानीपत की विजिलेंस टीम भी पहुंची थी। इंस्पेक्टर सुमित ने बताया था कि संदीप के मामा ने सुरेंद्र को रिश्वत के एक लाख रुपये दिए तो वह उसे पकड़ने लगे। इस पर वह भाग गया था। बाद में अदालत में आत्मसमर्पण किया था। उसने विजिलेंस को रिमांड के दौरान बताया कि राशि को रोहट नहर में फेंका था। उसके बताए स्थान की निशानदेही कराकर उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी हेमराज ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है।