{"_id":"6a674a6f93d548eb600966f3","slug":"complaints-ranging-from-encroachment-removal-to-road-construction-were-received-at-the-grievance-redressal-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157668-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समाधान शिविर में कब्जा हटवाने तो रोड बनवाने तक आईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समाधान शिविर में कब्जा हटवाने तो रोड बनवाने तक आईं शिकायतें
Mon, 27 Jul 2026 05:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने 15 शिकायतें सुनीं। उन्होंंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एडीसी ने कहा कि आमजन को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
गांव आंवली से हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड बनवाने एवं परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय कम करवाने, इंदिरा कॉलोनी सोनीपत से शिकायतकर्ता ने उनकी कबाड़ी की दुकान में आग लगने से हुए नुकसान होने पर आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी वार्ड नंबर-4 से एचएसवीपी की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, जटवाड़ा पुलिस लाइन के पीछे रेलवे ब्रिज से गोहाना बाईपास रोड की लंबे समय से खराब स्थिति को दुरुस्त करवाने, सेक्टर-14 से शिकायतकर्ता ने अपने प्लॉट की निशानदेही करवाने जैसी शिकायतें दीं।
आदर्श नगर से प्रॉपर्टी आईडी में नाम, मोबाइल नंबर ठीक करवाने, गढ़ शहजानपुर से शिकायतकर्ता ने प्रॉपर्टी आईडी में गलत नाम ठीक करवाने तथा वास्तविक मालिकों के नाम अपडेट करने की शिकायत शामिल की।