फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Complaint received at the grievance redressal camp regarding an attempt to dupe people.

Sonipat News: समाधान शिविर में आई बेवकूफ बनाने की शिकायत

Fri, 24 Jul 2026 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Jul 2026 05:20 AM IST
विज्ञापन
Complaint received at the grievance redressal camp regarding an attempt to dupe people.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सहकारी चीनी मिल आहुलाना की प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा ने 10 शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
गांव ताजपुर तिहाड़ खुर्द में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर किए कब्जे को छुड़वाने की शिकायत दी गई। गोहाना से प्रार्थी और उनके परिवार का रकबा हिस्से के अनुसार रेवेन्यू रिकॉर्ड में दुरुस्त किए जाने की अपील, मोहल्ला कोट से धोखाधड़ी और बेवकूफ बनाने की शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

आनंद विहार के शिकायतकर्ता ने संबंधित के खिलाफ गोबर और गंदगी फैलाकर रास्ता रोकने, शनि मंदिर के पास महर्षि वाल्मीकि पार्क का उचित तरीके से रखरखाव न होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटगांव से शिकायतकर्ता ने सार्वजनिक गली से कब्जा हटवाने व जान माल की सुरक्षा प्रदान करवाने की शिकायत की। परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। चीनी मिल की प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द शिकायतों का निपटारा करें।

शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए तथा शिकायतकर्ता को समय पर सूचना उपलब्ध करवाई जाए। इस दौरान एसीपी राजपाल सिंह, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed