फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Complaint from CM to MP, but the problem was not resolved

Sonipat News: सीएम से सांसद तक शिकायत, पर समस्या का नहीं हुआ समाधान

Mon, 03 Jul 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Complaint from CM to MP, but the problem was not resolved
फोटो 10. मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पीएमओ को किया गया ट्वीट।
गन्नौर। प्रदेश सरकार एक तरफ स्वच्छ गांव निर्मल गांव की बात करती है तो दूसरी तरफ गांव कैलाना में दूषित पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव कैलाना आए थे। जिनका स्वागत विधायक निर्मल चौधरी ने महिला शक्ति के साथ किया था। विधायक ने इसी गांव से अपने चुनाव की तैयारियां की थी। वर्तमान समय में कैलाना गांव के मुख्य रास्ते पर पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनको सिर्फ आश्वासन मिलता है। उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि सरपंच की ओर से नालों की समय पर सफाई नहीं करवाई गई, जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी को ट्वीट भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री की टीम ने उनका फोन नंबर मांगा, लेकिन उसके बाद कोई समाधान नहीं हुआ। जबकि विधायक निर्मल चौधरी की ओर से उनके ट्वीट का रिप्लाई देते हुए नोटेड लिख कर छोड़ दिया। अब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जनप्रतिनिधि इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस बार जनप्रतिनिधियों को चुनाव के समय इसका जवाब दिया जाएगा।पानी की निकासी के समाधान के लिए मुख्यमंत्री, विधायक व सांसद को ट्वीट किया, लेकिन मुख्यमंत्री की टीम ने उनका मोबाइल नंबर लिया, पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं विधायक निर्मल चौधरी ने ट्वीट पर नोटिस लिखकर छोड़ दिया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उन्होंने न तो कोई रिप्लाई दिया और न ही समाधान करवाया। -विक्रांत, ग्रामीण

कई वर्षों से गांव की मुख्य सड़क पर दूषित पानी भरा हुआ है इस वजह से ग्रामीणों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार दोपहिया चालक दूषित पानी मे गिर कर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन अधिकारी समस्या को समाधान नहीं कर रहे ।
अशोक शर्मा, ग्रामीण
गांव में कई वर्षों से दूषित पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। गांव से लेकर बदरों तक नाले की सफाई भी करवाई गई, लेकिन दूषित पानी आगे ना जाकर वापस आ जाता है। नाले के निर्माण को लेकर एक परिवार अड़चन बना हुआ है। जिससे नाले का निर्माण नहीं हो पा रहा। जल्द ही अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।

ज्योति रानी, सरपंच, गांव कैलाना

फोटो 10. मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पीएमओ को किया गया ट्वीट।

फोटो 10. मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पीएमओ को किया गया ट्वीट।

फोटो 10. मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पीएमओ को किया गया ट्वीट।

फोटो 10. मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पीएमओ को किया गया ट्वीट।

फोटो 10. मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पीएमओ को किया गया ट्वीट।

फोटो 10. मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पीएमओ को किया गया ट्वीट।

फोटो 10. मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पीएमओ को किया गया ट्वीट।

फोटो 10. मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पीएमओ को किया गया ट्वीट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed