फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Company manager returning after celebrating birthday party dies in accident

Sonipat News: जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे कंपनी मैनेजर की हादसे में मौत

Sat, 07 Oct 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Company manager returning after celebrating birthday party dies in accident
सोनीपत। नाथूपुर के पास नेशनल हाईवे-44 पर हुए हादसे में जन्मदिन की पार्टी मनाकर दिल्ली स्थित घर लौट रहे ट्रेडिंग कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई। उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के खटीक मोहल्ला फिलहाल दिल्ली के नांगलोई स्थित ज्वालापुर कैंप निवासी यश ने बताया कि वह ट्रेडिंग कंपनी में काम करता है। उनकी कंपनी के मैनेजर और उनके दोस्त दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी शिवम भदौरिया (31) का जन्मदिन मनाने के लिए मुरथल स्थित ढाबे पर आए थे। उनका एक अन्य साथी दिल्ली के किराड़ी नगर का नवीन भी उनके साथ था। रात में उन्होंने ढाबे पर शिवम का जन्मदिन मनाने के बाद बाइक पर सवार होकर दिल्ली लौट रहे थे। बाइक को शिवम चला रहे थे। जब वह नाथूपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक आगे जा रहे वाहन में टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। उन्हें राहगीरों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। नवीन और उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। कुंडली थाना पुलिस ने यश के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे वाहन की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed