फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Company dumping garbage in Garhi Mimarpur, villagers angry

Sonipat News: गढ़ी मिमारपुर में कंपनी डाल रही कूड़ा, ग्रामीणों में रोष

Sat, 16 May 2026 08:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 16 May 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Company dumping garbage in Garhi Mimarpur, villagers angry
फोटो : सोनीपत के गढ़ी मिमारपुर गांव के पास एक कंपनी की ओर से लगाए गए कूड़े के ढेर। स्रोत: ग्रामी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव गढ़ी मिमारपुर के पास एक कंपनी की ओर से लगाए गए कूड़े के ढेर को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उनका आरोप है कि अवैध रूप से बड़े स्तर पर कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में प्रदूषण और दुर्गंध फैल रही है।
ग्रामीण कृष्णपाल व अन्य लोगों ने बताया कि कूड़े के ढेर के कारण गांव के लोगों का जीना दूभर हो गया है। तेज हवा चलने पर कूड़ा उड़कर लोगों की आंखों में चला जाता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कंपनी के साथ मिलकर यह कूड़ा डलवाया है। ग्रामीणों ने कहा कि कूड़ा एकत्रित करने के स्थान पर सुरक्षा संबंधी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की तुरंत जांच करवाई जाए और कूड़ा एकत्रित करने के स्थान को गांव से दूर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed