{"_id":"650c9d81673680175d03a3c4","slug":"committee-summoned-toll-officers-sonipat-news-c-197-1-snp1002-6437-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कमेटी ने टोल अधिकारियों को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कमेटी ने टोल अधिकारियों को किया तलब
Fri, 22 Sep 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- भिगान टोल प्लाजा के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते एसडीएम डा. निर्मल नागर।
गन्नौर: गांव भिगान टोल प्लॉजा पर कार सवार महिला व व्यक्ति से मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने टोल अधिकारियों को कार्यालय में तलब किया। इस दौरान एसीपी गन्नौर गोरखपाल राणा भी मौजूद थे। उन्होंने टोल अधिकारियों से मारपीट के कारणों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वारदात के दौरान टोल की सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है।
मुरथल के भिगान टोल प्लॉजा पर 9 सितंबर को कार सवार महिला व पुरुष से मारपीट हुई थी। जिसका वीडियो दस दिन बाद वायरल हुआ था। मामले में जांच कर रहे एसडीएम गन्नौर ने टोल पर मौजूद सभी कर्मचारियों की डिटेल, उनका पुलिस सत्यापन, मेडिकल प्रमाण पत्र मांगा है। टोल अधिकारियों को महिला के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर जमकर लताड़ा गया। एसडीएम ने कहा कि किसी सूरत में टोल से गुजरने वाले लोगों के साथ गलत व्यवहार सहन नहीं होगा। टोल अधिकारियों को पूरी जानकारी व सीसीटीवी फुटेज सहित शुक्रवार को फिर से कार्यालय में बुलाया गया है।