फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Commercial vehicles that do not pay tax will be invoiced

Sonipat News: कर जमा नहीं करने वाले व्यावसायिक वाहनों के होंगे चालान

Wed, 15 Mar 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Commercial vehicles that do not pay tax will be invoiced
सोनीपत। कर जमा नहीं करने वाले व्यावसायिक वाहनों व स्कूल बसों के चालान किए जाएंगे। ऑटो रिक्शा व स्कूल बस मालिकों को कर जमा करने के लिए 20 मार्च तक का समय दिया है, ताकि वह कार्रवाई से बचने के लिए कर जमा कर सकें। इसके बाद चालान करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) शंभू राठी ने बताया कि कुछ व्यावसायिक वाहन, ऑटो रिक्शा व स्कूल बसों का कर जमा नहीं किया जा रहा है। ऑटो रिक्शा व स्कूल बस संचालकों को नियमों का पालन करना चाहिए। कर जमा करवाने के लिए वाहन चालकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद भी कर जमा नहीं करवाया गया तो ऑटो रिक्शा व स्कूल बसों के चालान किए जाएंगे। लोगों को स्वयं आगे आकर ईमानदारी से टैक्स अदा करना चाहिए। शंभू राठी ने बताया कि यातायात नियमों की पूर्ण अनुपालना आवश्यक है। अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल संचालकों को भी स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी के नियमों की पालन करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed