फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Collective power is necessary for the progress of society: Kalyan

समाज की तरक्की के लिए सामूहिक शक्ति होना जरूरी : कल्याण

Mon, 14 Apr 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Collective power is necessary for the progress of society: Kalyan
फोटो 11: सोनीपत के गांव पुरखास में गुरु भागमल जी की प्रतिमा का अनावरण करते विधानसभा अध्यक्ष हरव
गन्नौर। गांव पुरखास में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने गुरु भागमल की प्रतिमा का अनावरण और गुरु भागमल आराधना भवन का उद्घाटन किया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, मेयर राजीव जैन व विधायक देवेंद्र कादियान ने जैन मुनियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए सामूहिक शक्ति और स्पष्ट लक्ष्य आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे वातावरण से ही समाज में प्रेम और भाईचारा पनपता है।
विज्ञापन

कल्याण ने शिवेंद्र मुनि का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयास से यह कार्यक्रम संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी संत परंपरा से जुड़े रहे हैं और उनका गांव कुटैल तपोभूमि रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि अध्यात्म ही वह शक्ति है जो समाज को जोड़ती है। समाज में प्रेम, भाईचारे की भावना को जन्म देती है। उन्होंने सभी से समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन से जैन मुनियों का मार्गदर्शन मिलता है, जो समाज को सशक्त बनाने में सहायक होता है। इस दौरान गुरु भगवन शिवेंद्र मुनि, हितेश मुनि, भाजपा नेता आजाद सिंह नेहरा, मनोज जैन, एसडीएम प्रवेश कादियान, सरपंच प्रतिनिधि सुनील समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो 11: सोनीपत के गांव पुरखास में गुरु भागमल जी की प्रतिमा का अनावरण करते विधानसभा अध्यक्ष हरव

फोटो 11: सोनीपत के गांव पुरखास में गुरु भागमल जी की प्रतिमा का अनावरण करते विधानसभा अध्यक्ष हरव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed