फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cold wave shivered the body, caressed the breath

Sonipat News: शीतलहर ने शरीर को कंपाया, सांसों को सहलाया

Tue, 06 Feb 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cold wave shivered the body, caressed the breath
न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री पहुंचा, एक दिन पहले था 14.3 डिग्री
विज्ञापन


आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा

सुबह एक्यूआई 75 किया गया दर्ज, एक दिन पहले 113 था

न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी जारी

फोटो :43: सोनीपत के सेक्टर-14 में खिली धूप के बीच क्रिकेट खेलते बच्चे। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। जिले में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। मंगलवार सुबह फिर मौसम में बदलाव होने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। दिनभर शीतलहर चलती रही। न्यूनतम तापमान में फिर से काफी कमी आई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आई है। एक्यूआई 65 दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से फिर से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.1 और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री व अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने वायु गुणवत्ता में सुधार कर दिया है। शाम चार बजे एक्यूआई 65 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 113 दर्ज किया गया था। सर्दी बढऩे के साथ ही लोगों की सांसों को राहत मिली है।
विज्ञापन


ट्रेनों की गति पर असर जारी

कोहरे से ट्रेनों की गति पर लगाम लग रही है। गीता जयंती, ऊंचाहार व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं नेताजी एक्सप्रेस 3:30 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 2:48 घंटे, मूरी एक्सप्रेस 2:24 घंटे तथा सवारी गाड़ी आधा से एक घंटे की देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानों में दिख रहा है। तापमान में कमी आई है। जिससे गेहूं की फसल को फायदा होगा। अभी ठंड लगातार जारी रहेगी। हालांकि धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed