फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cold wave shivered in the morning, sunshine in the afternoon made one feel warm

Sonipat News: शीतलहर ने सुबह कंपाया, दोपहर को खिली धूप ने गर्मी का अहसास कराया

Fri, 09 Feb 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cold wave shivered in the morning, sunshine in the afternoon made one feel warm
सोनीपत। सुबह के समय शीतलहर में लोग कांपने पर मजबूर कर दिया, लेकिन दोपहर को हवा का प्रवाह थमने और खिली धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। इससे जहां न्यूनतम तापमान में कमी आई है, वहीं अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। हवा चलने के कारण एक्यूआई लगातार हरे रंग में बना हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार तडक़े से ही तेज हवा चल रही थी। जिससे न्यूनतम तापमान लुढक़ गया। हालांकि फिर हवा की गति थम गई और खिली धूप निकलने से लोगों को काफी हद तक ठंड से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शीतलहर चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार हरे रंग में बना हुआ है। एक्यूआई 82 दर्ज किया गया। जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। वहीं ठंड के साथ खिली धूप खिलने से गेहूं की फसल को फायदा हो रहा है। ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। ऊंचाहार एक्सप्रेस शुक्रवार को भी रद्द रही। वहीं मूरी एक्सप्रेस 3:46 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 2:54 घंटे व मेमू सवारी गाड़ी 1:23 घंटे की देरी से चल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed