फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cold wave outbreak: Minimum temperature fell by one and a half degrees near the canal, life came to a standstill

शीतलहर का प्रकोप : नहर किनारे डेढ़ डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान, ठिठुर गया जनजीवन

Thu, 12 Dec 2024 06:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Dec 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Cold wave outbreak: Minimum temperature fell by one and a half degrees near the canal, life came to a standstill
फोटो :19: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार के पास ठंड के बीच गर्म कपड़े में मुंह ढापकर जाती युवती।
सोनीपत। कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। सोनीपत में नहर किनारे का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 1.5 डिग्री तक गिरने से लोग कांपने को मजबूर हो गए हैं। शीतलहर के चलते हिसार के बाद सोनीपत प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान भी 21.7 डिग्री दर्ज हुआ। शहरी क्षेत्र में लगे स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) पर न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम हो गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद से उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते अब मैदानी क्षेत्र में शीतलहर चलने लगी है। इसके कारण बुधवार को ठंड का असर दिखाई दिया। गांव सरगथल के पास नहर के पास लगे एडब्ल्यूएस पर न्यूनतम तापमान महज 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार में भी तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। सुबह के समय लोगों को ठंड का अधिक अहसास हुआ। धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिल सकी। इससे ठंड से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग ने अनुसार अभी ठंड का प्रकोप बना रहेगा। शीतलहर का सितम सहना पड़ेगा। ऐसे में ठिठुरती ठंड से राहत मिलने की उम्मीद अभी कम है। माह के दूसरे पखवाड़े में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ सकता है। मौसम शुष्क बना रहेगा और पांच दिन तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

एक्यूआई पहुंचा 102
लगातार हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक 102 दर्ज किया गया। एक दिन पहले भी यह 100 दर्ज किया था। दिनभर 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही।


किसानों को हो रहा फायदा

मौसम के मिजाज का असर बेशक जनजीवन पर पड़ने लगा है, लेकिन किसानों को काफी राहत मिली है। तापमान में कमी के कारण गेहूं की फसल की बढ़वार बेहतर हो सकेगी। साथ ही अन्य फसलों को भी फायदा होगा। लगातार धूप निकलने से किसान खाद का छिडक़ाव, दवाइयों का स्प्रे भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद पहाड़ों शीतलहर मैदानी क्षेत्रों पहुंचनी शुरू हो गई है। इसके कारण अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। हवा की गति तेज होने से अब वायु गुणवत्ता सुधरी है। शीतलहर के प्रकोप से अभी राहत नहीं मिलेगी।

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed