फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Code of Conduct removed: Rs. 7 crore will be spent on the construction of streets of four colonies in the city

आचार संहिता हटी : शहर में चार काॅलोनियों की गलियों के निर्माण पर खर्च होंगे सात करोड़

Thu, 06 Jun 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Code of Conduct removed: Rs. 7 crore will be spent on the construction of streets of four colonies in the city
गन्नौर। शहर की हाल ही में नियमित हुई चार काॅलोनियों में अब गलियों के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आचार संहिता लगने के कारण इन गलियों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। बुधवार को नगर पालिका ने गली निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। नियम व शर्तें पूरा करने वाली एजेंसी को ही नियमानुसार टेंडर अलाॅट किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से चार काॅलोनियों में सात करोड़ रुपये की लागत से गलियों व नालियों का निर्माण करवाया जाना है। इसके लिए आचार संहिता लगने से पहले नगर पालिका ने टेंडर लगाए थे। जिन काॅलोनियों में गलियों का निर्माण किया जाना है, उनमें बसंत विहार एक्सटेंशन, पंचवटी काॅलोनी, हनुमान नगर व फाटक पार शिव काॅलोनी शामिल हैं। इन काॅलोनियों में लोग विकास कार्यों को तरस रहे हैं, क्योंकि यहां न तो गलियों का निर्माण किया जा रहा था और पहले से बन चुकी गलियों की भी मरम्मत नहीं करवाई जा रही थी। नालियों के अभाव में लोग खाली प्लाॅटों में दूषित पानी छोड़ रहे हैं। पालिका ने लोगों को राहत फिर से टेंडर जारी कर दिए हैं। टेंडर अलॉट व विकास कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

हनुमान नगर में होगी सबसे ज्यादा राशि खर्च
नगर पालिका की ओर से चार काॅलोनियों के अलग-अलग टेंडर लगाए गए हैं। इसके तहत हनुमान नगर में सबसे ज्यादा राशि खर्च की जाएगी। हनुमान नगर की गलियों व नालियों के निर्माण पर करीब दो करोड़ 10 लाख 92 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पंचवटी काॅलोनी में 2 करोड़ 10 लाख 44 हजार रुपये, बसंत विहार एस्टेंशन में 1 करोड़ 26 लाख 54 हजार, शिव गार्डन काॅलोनी फाटक पार में 1 करोड़ 31 लाख 97 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका ने क्षेत्र की चार काॅलोनियों में गली निर्माण के लिए टेंडर लगाए थे, लेकिन किसी भी एजेंसी ने टेंडर के लिए आवेदन नहीं किया। जिसके बाद आचार संहिता के चलते टेंडर प्रक्रिया रूक गई थी। अब फिर से टेंडर जारी कर दिए गए हैं। टेंडर अलॉट होते ही गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
जयदेव शर्मा, सहायक अभियंता, नगर पालिका, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed