फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Coconut was broken a year ago, now if the work has not started then people jammed

एक साल पहले तुड़वाया था नारियल, अब काम शुरू नहीं हुआ तो लोगों ने लगाया जाम

Thu, 05 Aug 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Coconut was broken a year ago, now if the work has not started then people jammed
गांधी चौक पर बैनर लेकर नगर निगम के खिलाफ रोष जताते लोग - फोटो : Sonipat
नगर निगम अधिकारियों की ओर से एक साल पहले आदर्श नगर में सीवर लाइन बिछाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कराया था। 19 अगस्त 2020 के सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने नारियल तोड़कर काम शुरू कराया था। इसके बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं किया और गली में दूषित पानी भरने से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को शहर के गांधी चौक करीब ढाई घंटे तक जाम कर दिया। ऐसे में शहर से बाहर निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे सेक्टर-27 थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, निगम के एसडीओ अभिषेक व जेई सूर्य धनखड़ ने लोगों को समझाया और जल्द ही पानी निकासी व साफ पानी की आपूर्ति कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहर के आदर्श नगर में नगर निगम की ओर से 40 लाख की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जाना था। नगर निगम की ओर से लोगों की सुविधा को देखते हुए 19 अगस्त 2020 को राजीव जैन के हाथों आदर्श नगर में नारियल तुड़वाकर निर्माण शुरू कराया था। उसके बाद निगम के ठेकेदार ने निर्माण शुरू नहीं किया। इसके बाद लोग नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों से सीवर लाइन बिछाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक साल के अंदर आदर्श नगर में एक ईंट तक नहीं लग पाई। ऐसे में आदर्श नगर के लोगों का गुस्सा निगम अधिकारियों के खिलाफ बढ़ गया और बुधवार को गांधी चौक पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सेक्टर-27 थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, निगम के एसडीओ अभिषेक व जेई सूर्य धनखड़ ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो के कारण 140 परिवार परेशान
नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर के आदर्श नगर में सीवर ओवरफ्लो है। कॉलोनी की मुख्य गली में करीब 140 परिवार रहते हैं। यहां से रोजाना लोगों व विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है। नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद न तो सीवर की सफाई कराई जा रही। इससे दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। सीवर लाइन व स्वच्छ पानी की मांग को लेकर निगम कार्यालय में कई बार चक्कर काट चुके हैं, लेकिन यहां के लोगों की कोई भी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण लगी वाहनों की कतार
गांधी चौक पर जाम लगाए जाने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग लगी। जाम में फंसने के बाद वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-27 थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, निगम के एसडीओ व जेई ने गली में जाकर सीवर समस्या का हल करने का आश्वासन दिया, दोपहर डेढ़ बजे के बाद लोग जाम खोलने पर राजी हो गए। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
यह बोले लोग
सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गली की हालत खराब है। गंदगी से हर घर में बच्चे बीमार पड़े हैं। एक साल पहले निगम के अधिकारियों ने राजीव जैन से नारियल तुड़वाया था, उसके बाद से आज तक सीवर लाइन अभी तक बिछाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। - सुरेश कुमार
गली में से गुजरने वाली सीवर लाइन पूरी तरह से बंद हो चुकी है। ऐसे में दूषित पानी की घरों में आपूर्ति हो रही है। गलियों में दूषित पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। निगम कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। - जितेंद्र
सीवर समस्या व दूषित पानी की आपूर्ति होने शिकायतें करते हुए डेढ़ से दो साल हो गए हैं। दूषित पानी की निकासी नहीं होने से यहां के लोग बीमार हो रहे हैं। निगम प्रशासन की ओर से बेहतर सुविधा का दावा किया जाता है, लेकिन गली में चलना भी दूभर हो गया है। - सचिन
नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा कॉलोनी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सीवर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। सीवर के दूषित पानी से निकलकर घरों में घुसना पड़ रहा है। पानी निकासी नहीं होने से लोग बीमार हो रहे हैं। - मुकेश
वर्जन
आदर्श नगर में सीवर लाइन बिछाने के लिए टेंडर हो चुका है। नगर निगम की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी किया जाना है। बरसात का सीजन खत्म होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। घरों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा।

- अभिषेक, एसडीओ नगर निगम

आदर्श नगर में निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर भरा दूषित पानी

आदर्श नगर में निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर भरा दूषित पानी- फोटो : Sonipat

गांधी चौक पर जाम लगाकर खड़े लोगों को समझाते थाना प्रभारी प्रवीन कुमार

गांधी चौक पर जाम लगाकर खड़े लोगों को समझाते थाना प्रभारी प्रवीन कुमार- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed