फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Coach guidance system could not be started at the station even after one year

Sonipat News: स्टेशन पर एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया कोच गाइडेंस सिस्टम

Thu, 19 Sep 2024 08:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Sep 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
Coach guidance system could not be started at the station even after one year
सोनीपत। रेलवे प्रशासन ने सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के कोच संबंधी जानकारी मुहैया करवाने के लिए कोच गाइडेंस सिस्टम लगवाकर सुविधा तो दे दी है, लेकिन यात्री आज भी इस सुविधा से वंचित हैं। यात्रियाें को मुहैया करवाई गई सुविधा अब लापरवाही के कारण अधर में है। रेलवे एक वर्ष बाद भी यात्रियों के लिए कोच गाइडेंस सिस्टम की सुविधा को सुचारू नहीं करवा पाया है। ऐसे में लंबी दूरी के यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों में अपना कोच ढूंढने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोच गाइडेंस सिस्टम संबंधी परियोजना लापरवाही के कारण दम तोड़ने लगी है। स्टेशन पर ट्रेनों में अपना कोच ढूंढने के लिए कोच गाइडेंस सिस्टम के तहत प्रत्येक प्लेटफार्म पर 24-24 डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन एक साल के बाद भी यह डिस्प्ले बोर्ड शुरू नहीं हो पाए हैं। सोनीपत से रोजाना दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले करीब 40 हजार यात्रियों को इस सुविधा का इंतजार है। रेलवे ने अगस्त 2022 में सोनीपत सहित 6 स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम परियोजना के तहत टेलीकॉम विभाग को 2.80 करोड़ रुपये का टेंडर दिया था। लेकिन सोनीपत स्टेशन पर अभी तक डिस्प्ले शुरू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


परियोजना के लिए पहले भी बढ़ाई जा चुकी समयावधि
परियोजना के तहत टेलीकॉम विभाग तय समयानुसार अक्तूबर 2022 में अपना काम पूरा नहीं कर पाया था। ऐसे में रेलवे ने कार्य की अवधि को बढ़ाकर 31 अक्तूबर 2023 तक का लक्ष्य निर्धारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत सहित छह स्टेशन परियोजना में थे शामिल
रेलवे ने परियोजना के तहत हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, बहादुरगढ़, दिल्ली के सब्जी मंडी, किशनगंज व उत्तर प्रदेश के मेरठ स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगवाया है। सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक, दो व तीन पर कोच के हिसाब से डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि अप-डाउन दोनों लाइनों पर यात्रियों को हाइटेक सुविधा का लाभ मिल सके। कोच गाइडेंस डिस्प्ले के हिसाब से अपनी जगह पर खड़े होकर यात्री ट्रेन में सवार हो सकें, लेकिन परिणाम शून्य नजर आ रहा है।


सोनीपत स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम के तहत प्रत्येक प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन यूपीएस में जुड़ाव (कनेक्टिविटी) का कार्य फिलहाल अधूरा है। इसी कारण डिस्प्ले बोर्ड नहीं चल रहे हैं। स्टेशन पर भवन के नवनिर्माण कार्य के बाद जल्द कनेक्टिविटी करवाकर डिस्प्ले बोर्ड को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed