{"_id":"17f697ba6e2b9bbfd712649a5cd9a997","slug":"cmo-raid-in-nursing-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखौदा के निजी अस्पताल पर सीएमओ का छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरखौदा के निजी अस्पताल पर सीएमओ का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ के नेतृत्व में मंगलवार को खरखौदा के निजी अस्पताल में छापा मारकर गर्भपात कराने के उपकरण बरामद किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर नीरज राठी के खिलाफ खरखौदा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सीएमओ जसवंत सिंह पूनिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि खरखौदा में अवैध तरीके से लिंग जांच की जा रही है। योजना के तहत सुबह विभाग की टीम खरखौदा पहुंची। जब भारत अस्पताल में जांच की गई तो लिंग जांच और गर्भपात कराने के उपकरण बरामद किए गए। जिनका प्रयोग अवैध है। इसके चलते खरखौदा थाने में अस्पताल के डॉक्टर नीरज राठी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। साथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा के अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी है कि समय-समय पर वे इलाके में जांच पड़ताल करें। ताकि इस तरह के अवैध लिंग जांच को रोका जा सके।
विभाग के छापे से निजी अस्पताल में मचा रहा हड़कंप, खिसक गए झोलाछाप डाक्टर
शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापामार कार्रवाई के चलते निजी अस्पतालों में हड़कंप मचा रहा। कई झोला छाप चिकित्सक अपनी दुकानों को बंद कर इधर-उधर हो गए। टीम के वापिस लौटने की सूचना पाकर ही झोला छाप चिकित्सक अपनी दुकानों के शटर उठाने के लिए लौटे। स्वास्थ्य विभाग की उक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम में सीएमओ जसवंत सिंह पुनिया के अलावा पीएनडीटी जिला अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा, डॉ. इंद्रजीत और डॉ. अदिति भी साथ रहे।