फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   cm will listen problems on 9 december in Sonipat

Sonipat: मुख्यमंत्री आज सुनेंगे लोगों की समस्या, गैर पंजीकृत फरियादियों को भी मिलेगा मौका

Fri, 09 Dec 2022 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2022 01:08 AM IST
सार

1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच पर मुख्यमंत्री समेत 15 के बैठने का प्रबंध रहेगा। मुख्यमंत्री लघु सचिवालय में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। 3 बजे तक जनसमस्या सुनेंगे। 

विज्ञापन
cm will listen problems on 9 december in Sonipat
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम शुक्रवार को लघु सचिवालय में होगा। मुख्यमंत्री के सामने पहले से पंजीकृत शिकायतों को ही रखा जाना था, लेकिन अब तय किया गया है कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले गैर-पंजीकृत फरियादियों को भी मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

इस दौरान जिन विभागों से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएंगी, उनके विभागाध्यक्षों को मौके पर ही शिकायतों का निवारण करना होगा। जिससे फरियादी को संतुष्ट किया जा सके। लंबित शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारियों से जवाब भी मांग सकते हैं।

विज्ञापन

 

गुरुवार को जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। पहले मुख्य स्टेज लघु सचिवालय की इमारत के ठीक सामने दक्षिण की ओर मुख कर लगाई गई थी उसे वीरवार दोपहर बाद बदल दिया गया। अब मुख्यमंत्री की स्टेज का मुख पश्चिम की तरफ करते हुए हनुमान मंदिर की तरफ लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसका कारण स्टेज पर सीधी धूप पड़ना बताया जा रहा था। दूसरी तरफ लघु सचिवालय की रंगत को सुधारने का कार्य भी जारी रहा। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ललित सिवाच ने सभी तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

 


निरीक्षण कर जांची व्यवस्था 
डीसी ललित सिवाच ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के लिए शिकायतकर्ताओं, मीडिया तथा अन्य वीआईपी के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था करवाएं। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने कहा कि पंजीकृत शिकायतों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पंजीकृत शिकायतों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुशील मलिक, डीएसपी अजीत कुमार, सीटीएम डॉ. अनमोल, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, सीएमओ डॉ. जयकिशोर आदि मौजूद रहे।



पुलिस लाइन में रहेगा हेलीकॉप्टर, स्टेज पर 15 के बैठने की व्यवस्था
बताया गया है कि कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। उसमें सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। इसके बाद 3 बजे तक हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में रहेगा। वहीं, मुख्यमंत्री को पुलिस लाइन से सामने ही लघु सचिवालय में आयोजन स्थल तक लाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य स्टेज की क्षमता 25 लोगों की होगी, लेकिन बैठने की व्यवस्था केवल 15 लोगों की रहेगी। सामने पंडाल में 1500 कुर्सियां लगाई गई हैं। शिकायतकर्ताओं के लिए 8 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक में 100 कुर्सियां रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed