{"_id":"5d545ba18ebc3e6c9c26c4bc","slug":"cm-will-inaugrate-many-project-sonipat-news-rtk511863087","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर लाल करेंगे 27 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटऩ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर लाल करेंगे 27 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटऩ
विज्ञापन
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सीएम मनोहर लाल बुधवार शाम को सोनीपत पहुंचे। सीएम का हेलीकॉप्टर नई अनाज मंडी में उतरा, जहां उनका स्वागत शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने किया। इसके बाद सीएम मनोहर लाल रेस्ट हाउस में पहुंचे, जहां मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, आजाद नेहरा, रवींद्र दिलावर, मनोज जैन, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र मलिक, रामकिशन सरोहा, निशांत छौक्कर ने उनका स्वागत किया। सीएम मनोहर लाल ने देर शाम तक भाजपा पदाधिकारियों संग संगठन की स्थिति व विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की।
मुख्यमंत्री वीरवार को पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल लगभग 27 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन ओर शिलान्यास करेंगे।
इन कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे सीएम
सीएम 295.56 लाख रुपये की लागत से बने वाले करेवड़ी गांव के नए स्कूल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा ड्रेन नंबर आठ पर झरोठ-नरेला रोड पर 354.59 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का उद्घाटन भी करेंगे। सीएम मनोहर लाल 580.09 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कथूरा-धनाना रोड के चौड़ीकरण, 684.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जुआं आईटीआई के भवन, 229.30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मोई माजरी गन्नौर की पीएचसी बिल्डिंग, 261.42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आहुलाना गन्नौर की पीएचसी बिल्डिंग और रहमाना से कैलाना तक 227.49 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क का शिलान्यास भी करेंगे।