फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM will honor the medal winners and participants of Deaf Olympics

डेफ ओलंपिक के पदक विजेताओं व प्रतिभागियों को सीएम करेंगे सम्मानित

Sat, 28 May 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
CM will honor the medal winners and participants of Deaf Olympics
डे डेफ ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ ही प्रतिभागियों को सीएम मनोहर लाल सम्मानित करेंगे। इसके लिए 30 मई को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 15 खिलाड़ियों को न्योता दिया गया है। इसमें सोनीपत जिले के तीन खिलाड़ी शामिल है।
विज्ञापन

24 वें डेफ ओलंपिक का आयोजन ब्राजील में 1 मई से 15 मई तक किया गया था। जिसमें देश के कुल 65 प्रतिभागियों ने अलग-अलग 11 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें हरियाणा के पांच जिलों के 15 खिलाड़ियों ने भाग लेकर चार स्वर्ण समेत कुल छह पदक जीते थे। 30 मई को सुबह 10 बजे होने वाले समारोह में सोनीपत के गांव नसीरपुर के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सुमित दहिया को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सुमित प्रतिभागी पहलवान अजय और कुलदीप को भी सम्मानित किया जाएगा। वह पदक नहीं जीत पाए थे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी शर्मिला राठी ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदकों समेत कुल छह पदक देश की झोली में डाले। इनमें कुश्ती में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए सोनीपत के गांव नसीरपुर के पहलवान सुमित दहिया ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित, रोहित भाकर, दीक्षा डागर और महेश ने जीता था सोना
डेफ ओलंपिक में प्रदेश से सोनीपत, भिवानी, झज्जर, नूंह, फरीदाबाद के 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इन खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित छह पदक जीते हैं। इनमें सोनीपत के सुमित दहिया ने कुश्ती, भिवानी के रोहित भाकर ने बैडमिंटन, झज्जर की दीक्षा डागर ने गोल्फ व भिवानी के महेश ने बैडमिंटन में सोना जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed