फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM started considering himself bigger than Aurangzeb: Abhay

सीएम खुद को औरंगजेब से बड़ा मानने लगे : अभय

Sun, 23 Apr 2023 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
CM started considering himself bigger than Aurangzeb: Abhay
फोटो 33: सोनीपत शहर में पदयात्रा के दौरान हाथ जोड़कर बुजुर्ग को नमस्कार करते विधायक अभय चौटाला।
सोनीपत। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद को औरंगजेब से भी बड़ा मानने लगे हैं। यही कारण है कि जनता दरबार के दौरान हर आदमी अपनी समस्या उन तक नहीं पहुंचा पाता। चुनिंदा फरियादियों को मुख्यमंत्री तक पहुंचने का मौका दिया जाता है। अभय चौटाला रविवार को हरियाणा परिवर्तन यात्रा के सोनीपत पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार से व्यापारी सहित सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। व्यापारियों ने भाजपा को सत्ता तक पहुुंचाने का काम किया था, अब यही व्यापारी सरकार बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की एक बेटी ने राज्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए, लेकिन विधानसभा में मुख्यमंत्री ने उसका बचाव किया। इससे साबित होता है कि प्रदेश में बेटियों के मान-सम्मान को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। अभय ने कहा कि विधानसभा में करोड़ों रुपये का बजट घोषित किया जाता है, लेकिन धरातल पर उसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने सरकार पर उच्च स्तरीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, एजेंसियों को उसके पीछे लगा दिया जाता है। सरपंचों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने सरपंचों का अपमान किया है।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने चुनावी गठबंधन का संकेत देते हुए कहा कि अगर कोई पार्टी हरियाणा के हित की बात करती है तो गठबंधन पर विचार किया जा सकता है। इनेलो को मिल रहा समर्थन इसी तरह जारी रहा तो प्रदेश में आम जनता के दर्द को समझने वाली सरकार को बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, सुनैना चौटाला, करण चौटाला, श्याम सिंह राणा, उमेद लोहान,जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक, बालकिशन शर्मा, सुरेश मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो 33: सोनीपत शहर में पदयात्रा के दौरान हाथ जोड़कर बुजुर्ग को नमस्कार करते विधायक अभय चौटाला।

फोटो 33: सोनीपत शहर में पदयात्रा के दौरान हाथ जोड़कर बुजुर्ग को नमस्कार करते विधायक अभय चौटाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed