फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM sahab keep coming so that the roads remain in good condition

Sonipat News: संशो) सीएम साहब आते रहा करो ताकि ठीक होती रहें सड़कें

Sat, 06 Sep 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
CM sahab keep coming so that the roads remain in good condition
10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर

रोहतक। पखवाड़ेभर से गड्ढों की मार से जूझ रहे लोगों की आवाज को अनसुना करने वाले अफसर अचानक शहर की खस्ताहाल सड़कें दुरुस्त कराने में जुट गए हैं। यह चमत्कार मुख्यमंत्री के रविवार को बाढ़ जैसे हालात का जायजा लेने के कार्यक्रम बनने से है। लोग कहने लगे हैं कि सीएम साहब यहां आते रहा करो ताकि सड़कें तो ठीक होती रहें।
भारी बारिश और नदियों के उफान से रोहतक में कई इलाकों की स्थितियां बेहद गंभीर बनी हुई हैं। हजारों एकड़ फसल तबाह हो चुकी है। कई मकान गिर चुके हैं। किसान मुआवजे में देरी से परेशान हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आपदा के वक्त सरकार के लापता होने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सियासी वार-पलटवार के बीच सीएम नायब सिंह सैनी रविवार को यहां किसानों दर्द देखने आ रहे हैं। दो दिन पहले जैसे ही इसकी अफसरों को खबर लगी, सरकारी तंत्र नई चेतना से भर गया। जिन्हें 15 दिन से ध्वस्त सड़कें नहीं दिख रही थीं, वे शनिवार को गिट्टी-मिट्टी भरवाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सड़कों के डिवाइडर की टेढ़ी ग्रिल को सीधा करके रंग-रोगन करा रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने भी बारिश और सीवर के पानी की निकासी के लिए मोटरें लगा दी हैं।
मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर भागदौड़ करते अफसरों को देखकर लोग चुटकी भी ले रहे हैं। उनका कहना है कि सीएम को हर जिले में दौरा करते रहना चाहिए। कुछ और नहीं तो सड़कें तो ठीक हो ही जाती हैं।
-----


------------
14 को सैनी शिक्षण संस्था और 17 को पीएम संग फिर आएंगे सीएम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 सितंबर को सैनी शिक्षण संस्था के स्थापना दिवस पर होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित हैं। अपने समाज के कार्यक्रम में उनका आना भी तय ही है। इसे लेकर संस्था के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के भी रोहतक में आने की संभावना जताई जा रही है। इसकी सुगबुगाहट सभी कार्यालयों में बढ़ गई है। हालांकि, पीएम के आगमन को लेकर अफसर आधिकारिक रूप से बताने से बच रहे हैं।
-----------
वर्जन
फोटो : 09
दिल्ली रोड काफी दिनों से खस्ताहाल है। इसे कई बार अधिकारियों को बताया मगर कोई ध्यान नहीं दिया। अब सीएम के आने की खबर आई तो काम ने भी रफ्तार पकड़ ली। -सुमित फ्रेंड्स कॉलोनी।
------------
फोटो : 10
सीएम का कार्यक्रम बनते ही अफसर सक्रिय हो गए हैं। पुलों, ग्रिलों व सड़कों को ठीक करा रहे हैं। मैं यही कहूंगा कि सीएम को आते रहना चाहिए। इससे सड़कें ठीक हो जाती हैं। -प्रवीन, अस्थल बोहर।

---
शहर के सुंदरीकरण के लिए ग्रिलों को सुधारा जा रहा है। बारिश के कारण सड़कों में काफी गड्ढे हुुए हैं। इन्हें प्राथमिकता के साथ ठीक कराया जा रहा है। -अरुण कुमार, कार्यकारी अभियंता।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

10 प्रवीन, अस्थल बोहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed