{"_id":"d16d6f9ef411f19f4ce7dc2b43aa8108","slug":"cm-news-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र को भेजा संशोधन का प्रस्ताव, जल्द निकलेगा स्थाई समाधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र को भेजा संशोधन का प्रस्ताव, जल्द निकलेगा स्थाई समाधान
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि प्रदेश में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर पिछली सरकार के कार्यकाल में बनाए गए कानून में काफी खामियां थी। इसी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने पूरे मामले में एक प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा है। उम्मीद है जल्द समस्या का स्थाई समाधान निकलेगा। गुरुवार को सीएम वक्फ लैंड होल्डर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम ने कहा कि मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई में चौथी कक्षा के दाखिलों में हो रही देरी को लेकर सीएम ने कहा कि यहां कुछ खामियां रही हैं और जल्द ही उन्हें पूरा करके यहां दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वर्तमान सरकार को फीता काटने वाली सरकार कहने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए खट्टर ने कहा कि उन्हें मौका नहीं मिल रहा इसलिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। फीते काटने का कार्य वहीं सरकार करेगी जिसे जनता ने चुनकर भेजा है।
कांग्रेस सरकार में भरे फार्मों नहीं होंगे रद्द, सुधार जरूर होगा
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार पिछली सरकार में भरे गए किसी भी फार्म को रद्द नहीं करेगी, लेकिन जहां कोई खामी मिलेगी उसे जरूर दूर किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने लिटिल एंजेल्स स्कूल के मनोरंजन पार्क का उद्घाटन किया और बच्चों के लिए ट्वाय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पानीपत शहरी से विधायक रोहिता रेवडी, पानीपत ग्रामीण से विधायक महीपाल ढांढा, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री महेश भट्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की चेयरमैन कृष्णा गहलावत, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल, पानीपत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, ललित बत्रा, पानीपत के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा सहित सोनीपत के साथ पानीपत जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
अधिकारी रिश्वत मांगे तो डीसी को सूचना दें
वहीं, मुलाकात के दौरान सीएम ने वक्फ जमीन होल्डर्स से कहा कि अगर कोई अधिकारी रिश्वत मांगे तो तुरंत डीसी को सूचना दें। वक्फ़ किराएदारों के साथ नाइंसाफी नहीं होगी और सरकार का रवैया एकदम साफ है कि जनता के हितों की रक्षा की जाए और आपसी सौहार्द को कायम रखा जाए। इस मौके पर हरियाणा वक्फ लैंडलार्ड एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम गोयल, आशीष आर्य, पवन तनेजा, तिलक राज सेतिया, नरेंद्र बरेजा, सुनील खेड़ा, महावीर प्रसाद बंसल, सोम मलिक, विजय गिरधर, जगजीत सिंह, हरबंस लाल अरोड़ा, जेआर गोयल, राकेश सचदेवा, रुपेंद्र गहलावत, अनिल कपूर, प्रेम सिंह, सन्नी बत्रा, जोगिंदर सिंह, लवीश डोडा व राम कुमार सैनी भी मौजूद रहे।