फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cm news

1 लाख करोड़ निवेश और 4 लाख नौकरी का लक्ष्य : सीएम

Sat, 13 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 13 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
cm news
सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि सिर्फ उद्योगों ही नहीं बल्कि किसानों के बेटों को भी कौशल शिक्षा प्रदान करने का हमने निर्णय लिया है। इसके लिए फरीदाबाद में कौशल विश्वविद्यालय प्रस्तावित है। प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है और इससे यहां चार लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। दिल्ली के साथ लगते फरीदाबाद, गुड़गांव के साथ-साथ सोनीपत, रोहतक और झज्जर में विकास की ज्यादा संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सर छोटूराम जयंती के अवसर पर दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में आयोजित छठी क्वार्टर मैराथन को झंडी दिखाने से पूर्व कार्यक्रम में बोल रहे थे। सीएम ने बताया कि प्रदेश में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए 7 और 8 मार्च को गुड़गांव में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है और इसके लिए स्टार्ट अप और स्टार्टर के साथ स्टार्ट वेयरहाउस भी शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है। गुड़गांव प्रदेश का स्टार्ट अप हब बनने जा रहा है। हरियाणा दिल्ली के तीनों तरफ है। इसके चलते भविष्य में रोजगार के बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम ने सरकार की प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने नौकरियों में पारदर्शिता को अपनी पहली प्राथमिकताओं में शामिल किया है। प्रदेश में हमने डी ग्रुप में इंटरव्यू खत्म कर दिया है और इससे ऊपर की नौकरियों में भी इंटरव्यू के मात्र 12 प्रतिशत अंक रखे गए हैं। इस अवसर पर छोटूराम के जन्मदिवस पर उनके जीवन से छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेने का आह्वान भी उन्होंने किया। मैराथन को झंडी दिखाने के बाद सीएम ने भी छात्र-छात्राओं के साथ कुछ दूरी तक दौड़ में हिस्सा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में 4 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बने बहुउद्देश्यीय आंतरिक खेल परिसर का उद्घाटन भी किया। सीएम ने श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के बाहर गांधी जी की दांडी यात्रा से संबंधित मूर्तियों का भी अनावरण किया। इस अवसर पर प्रदेश की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर नांदल, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की चेयरमेन कृष्णा गहलावत, बीपीएस खानपुर विश्वविद्यालय की वीसी आशा कादियान, मुरथल यूनिवसटी के रजिस्ट्रार आरके अरोड़ा, उपायुक्त राजीव रतन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डा. एमएस धनखड़, राकेश कुच्छल, हिमांशु कुच्छल, भाजपा नेता रविंद्र दिलावर, राजकुमार दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सम्मान के कार्यक्रम में सीएम समेत सभी भूले सम्मान
दीनबंधु सर छोटूराम के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत सभी वक्ता जाने-अनजाने में सम्मान करना ही भूल गए। किसी भी वक्ता ने सर छोटूराम के साथ सर नहीं जोड़ा। जो उपाधि दशकों पहले दी गई थी, उसका किसी ने ख्याल ही नहीं आया। खास बात ये है कि कार्यक्रम के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र से लेकर कार्यक्रम के होर्डिंग एवं बैनर में भी सर शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed